spot_img

“नयन सेंकने जा रहे हैं Nitish…” चरमोत्कर्ष पर Bihar Politics, सर्दी में पूरा Hot

spot_img
- Advertisement -

महिला संवाद यात्रा पर लालू यादव के तीखे बयान, JDU-BJP का चरमवार, सीधे पलटवार। Bihar Politics Hot

पटना, 10 दिसंबर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish-Lalu. । Bihar Politics । DeshajTimes.Com) की महिला संवाद यात्रा पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जोरदार हमला किया। लालू यादव ने तंज कसते हुए कहा कि, “नीतीश कुमार नयन सेंकने जा रहे हैं।” उन्होंने सीएम के 2025 में 225 सीटें जीतने के दावे पर कटाक्ष करते हुए कहा, “पहले अपनी आंख सेंक लें।”

- Advertisement -

पहले अपनी आंख सेंक लें।” अगली वाली महागठबंधन की सरकार…

लालू यादव ने इस यात्रा को राजनीति से प्रेरित और जनता को गुमराह करने वाला बताया। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री की योजनाओं और दावों पर अब जनता भरोसा नहीं करती। उन्होंने महागठबंधन की ताकत पर भरोसा जताते हुए कहा कि “बिहार में अगली सरकार महागठबंधन की बनेगी।”

- Advertisement -

जेडीयू और बीजेपी का पलटवार

लालू यादव के बयान पर जेडीयू और बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दिसंबर में शादी है और घर में हो गई चोरी! जाले के बसंत गांव में दोगुनी परेशानी

जेडीयू का बयान

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा:

  • “लालू कांग्रेस को अपनी आंख दिखाएं। नीतीश कुमार पर बयानबाजी करने की हिम्मत कैसे हुई? सच तो यह है कि होटवार जेल में उनका शरीर कैद था और बुद्धि चरवाहा विद्यालय में।”

बीजेपी का पलटवार

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा:

  • “लालू यादव का बयान न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि उनकी मानसिक स्थिति को भी दर्शाता है। उन्हें इलाज की जरूरत है।”
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का 'महाप्लान': 426 जगहों पर पुलिस, अफवाह फैलाई तो खैर नहीं!

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा:

  • “लालू जी अपने अंतिम पड़ाव पर हैं और अब उन्हें समझ नहीं आता कि क्या बोलना है।”

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा:

  • “लालू यादव महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। उनकी बातों को गंभीरता से लेना व्यर्थ है।”

महागठबंधन में विरोधाभास पर कांग्रेस का बयान

कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय ने लालू यादव के बयान का बचाव करते हुए कहा:

  • “लालू जी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश न किया जाए। महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है। नेतृत्व को लेकर कोई विवाद नहीं है।”
  • उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी और राहुल गांधी के बीच समन्वय को लेकर चर्चा हो सकती है, लेकिन इससे गठबंधन की मजबूती पर असर नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:  भागलपुर-बांका में शुरू हुई बिजली क्रांति! अब सूरज की रोशनी से जगमग होंगे घर, मिलेगी लो वोल्टेज से मुक्ति

महिला संवाद यात्रा और लालू यादव की आपत्तियां

नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा का उद्देश्य महिलाओं के साथ सीधा संवाद करना और उनकी समस्याओं को समझना है। लेकिन लालू यादव ने इसे मात्र “दिखावा”करार दिया और कहा कि इस यात्रा का मकसद केवल चुनावी राजनीति है।

मुख्यमंत्री ने 2025 के विधानसभा चुनावों में 225 सीटें जीतने का दावा किया है। लालू यादव ने इसे जुमलेबाजी बताते हुए कहा कि जनता अब सिर्फ काम पर ध्यान देती है, दावों पर नहीं।

राजनीतिक माहौल गरमाया

लालू यादव और नीतीश कुमार के बीच बयानबाजी ने बिहार की राजनीति में गर्मी ला दी है। जेडीयू और बीजेपी ने लालू यादव पर तीखा हमला किया है, वहीं कांग्रेस महागठबंधन की एकजुटता पर जोर दे रही है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक विवाद और बढ़ने की संभावना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अंधविश्वास की भेंट चढ़ी रूपा : जमुई में बच्चे की मौत पर महिला की पीट-पीटकर हत्या|कहा – तुम डायन हो |झाड़ी में मिली अर्धनग्न...

Jamui Murder: जमुई में अंधविश्वास के चलते 45 वर्षीय रूपा मांझी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। एक बच्चे की मौत के बाद उन्हें डायन बताया गया था। पुलिस को अर्धनग्न शव झाड़ी में मि #JamuiNews,#BiharCrime,#Superstition

Darbhanga LNMU मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षा का विस्तार! छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, अब इन विषयों में भी कर सकेंगे PG | पढ़िए –...

Bihar LNMU: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में अब छात्रों को 7 नए विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई का मौका मिलेगा। सिंडिकेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। #BiharLNMU,#DarbhangaUniversity,#EducationBihar

भागलपुर बियाडा घाट पर खूनी झड़प! 15 बोरी चावल के लिए यात्री को बेरहमी से पीटा, कुंडल तक छीना

Bhagalpur Biyada Ghat: भागलपुर के बियाडा घाट पर स्टीमर कर्मियों ने 15 बोरी चावल को लेकर एक यात्री कुणाल कुमार को बेरहमी से पीटा। इस घटना ने घाट पर यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल ख #BhagalpurNews,#BiyadaGhat,#PassengerSafety

बड़ी खबर! जनगणना 2027 के नियमों में बदलाव, अब ये लोग भी गिनेंगे आबादी | शिक्षक – बैंककर्मी समेत 12 तरह के लोग शामिल

Bihar Census: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार समेत पूरे देश के लिए जनगणना (संशोधन) नियम- 2026 अधिसूचित किए हैं। अब सरकारी, निजी स्कूल के कर्मचारी, बैंक क्लर्क और सार्वजनिक उपक #BiharCensus,#Census2027,#HomeMinistry