back to top
14 जुलाई, 2024
spot_img

Bihar News| बिहार में जमीन विवाद सुलझेंगे, मिले नए 9888 नियोजन वाले, CM Nitish के हाथों नियुक्ति पत्र, मिलेंगी बड़ी जिम्मेदारी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar News| बिहार में जमीन विवाद सुलझेंगे, मिले नए 9888 नियोजन वाले, सीएम नीतीश के हाथों नियुक्ति पत्र। मिलेंगी बड़ी जिम्मेदारी। जहां, भूमि विवाद की गुत्थी खुद सुलझती दिखेंगी। आज इसकी शुरूआत हो गई। बिहार के राजस्व भूमि सुधार विभाग की तरफ से 9888 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र सौंपा गया है। बिहार में भूमि विवाद को खत्म करने में यह सभी महथी भूमिका निभाएंगें। जहां, सरकार ने बड़ी (New 9888 employment people will resolve land disputes in Bihar, appointment letters will be handed over to CM Nitish, they will get big responsibility) पहल करते हुए इन लोगों पर बिहार के भूमि सुधार विभाग में बड़ी ज़िम्मेदारी देने जा रही है। यह सभी बिहार में कई वर्षों से लंबित जमीन विवाद को सुलझाने का काम करेंगे।

Bihar News| शुरूआत सीएम नीतीश कुमार ने किया।

वहीं, आज इसकी शुरूआत सीएम नीतीश कुमार ने किया। जहां, पटना में उन्होंने अपने हाथों नियुक्ति पत्र बांटा। सीएम ने 75 युवाओं (Nitish Kumar handed over appointment letters to 9888 candidates) को नियुक्ति पत्र देते उनके बेहतर भविष्य की कामना की।

Bihar News| बाकी अभ्यर्थियों को सभी जिलों में

जानकारी के अनुसार,आज सचिवालय के संवाद कक्ष में कार्यक्रम के दौरान कुल 75 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है। बाकी अभ्यर्थियों को सभी जिलों में प्रभारी मंत्रियों की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सांकेतिक रूप से बीस और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान किया।

Bihar News| नियोजन पत्र सौंपते हुए उन्हें जवाबदेही का भी अहसास

सीएम नीतीश कुमार ने सभी अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र सौंपते हुए उन्हें जवाबदेही का भी अहसास कराया। कहा, जमीनी विवाद रोकनी है। इसी विवाद में हत्याएं हो रहीं हैं। इसे हमसब मिलकर रोकेंगे। वहीं, जमीन सर्वेक्षण का काम बेहतर ढंग से करने का निर्देश भी दिया।

Bihar News| सबसे पहले महिला को सर्वेक्षण बंदोबस्त पदाधिकारी का नियुक्ति पत्र

इस दौरान सबसे पहले महिला को सर्वेक्षण बंदोबस्त पदाधिकारी का नियुक्ति पत्र मिला। ये सभी बिहार के भूमि के सर्वे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हमलोगों ने बहुत पहले इसे सोचा था। मुझे खुशी है कि आज 9,888 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है।

अभी विस्तार से राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सर्वेक्षण संबंधित कार्य एवं उसको पूर्ण करने के संबंध में सब कुछ बताया है। सभी जगह जमीन का झगड़ा होता है, किसका है ये तय नहीं है। जमीन को लेकर झगड़ा के चलते विवाद और हत्याएं होती हैं। 60 प्रतिशत मामला इससे जुड़ा होता है।

Bihar News| बिहार के तमाम भूमियों का सर्वेक्षण करेंगे

जानकारी के अनुसार, जिन लोगों को नियोजन पत्र मिला है वह बिहार के तमाम भूमियों का सर्वेक्षण करेंगे। साथ ही पूरी जानकारी इकट्ठा कर सरकार को रिपोर्ट देंगे कि जमीन किसकी है और सही है कि नहीं। उसके बाद ही जमीनों को ऑनलाइन चढ़ाने में मदद मिलेगी। अब जमीनों पर जिसका नाम ऑनलाइन दिखेगा, सरकार की नजर में ही उसे सही माना जाएगा ताकि भूमि विवाद खत्म हो सके।

Bihar News| 130 साल के इतिहास में यह पहला मौका

इस दौरान, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि 130 साल के इतिहास में यह पहला मौका है। सीएम नीतीश कुमार ने विशेष सर्वेक्षण का काम शुरू किया है। 1870 में पहली बार सर्वेक्षण का काम शुरू हुआ था। जो काम 130 सालों में नहीं हुआ वो अब हो रहा है। बिहार में जमीन विवाद के कारण केस मुकदमे बढ़े हैं। इसे खत्म करने के लिए बिहार में जमीन के सर्वे की बड़ी शुरुआत की जा रही है। हवाई एरियल के जरिए सर्वेक्षण का काम शुरू है। इस काम के लिए नीतीश कुमार का नाम सवर्ण अक्षर में लिखा जाएगा।

जरूर पढ़ें

6 बच्चों की मां की दर्दनाक मौत! Darbhaga के बिरौल में प्रसव के बाद मौत

6 बच्चों की मां की मौत ने मचा दी हलचल! डिलीवरी के बाद रास्ते...

Darbhanga SSP Jagunath Reddy उतरे सड़क पर, अवैध शराब, हथियार, ड्रग्स की तस्करी पर बड़ा वार –

दरभंगा, देशज टाइम्स (DeshajTimes)। जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए...

Darbhanga में पानी संकट का चुटकी में निदान…DM Kaushal Kumar का हाई अलर्ट, 24 घंटे में टूटे चापाकलों की मरम्मत और टैंकर से पानी!

दरभंगा में जल संकट पर प्रशासन एक्शन में! डीएम कौशल कुमार ने दिए सख्त...

जाले रतनपुर सहलेश स्थान के पास भीषण हादसा, ऑटो-बाइक की टक्कर! दो युवकों की हालत नाजुक

Key Highlights):रविवार शाम जाले में मौत से जंग लड़ते दिखे दो युवक –अर्जुन और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें