spot_img

Waah @Patna, मिली 3,831 करोड़ की सौगात, इन जिलों से अब पटना आना होगा आसान, जानें रूट मैप — JP Ganga Path

spot_img
- Advertisement -

Patna । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत दीघा से दीदारगंज तक नवनिर्मित पथ का रिमोट के माध्यम से लोकार्पण (Inauguration) किया। उन्होंने स्वयं पथ का जायजा भी लिया। इस परियोजना से पटना शहर के आवागमन में उल्लेखनीय सुधार होगा।

- Advertisement -

JP Ganga Path: 20.5 किलोमीटर लंबा जेपी गंगा पथ अब जनता के लिए खुला

मुख्यमंत्री ने बताया कि दीघा से दीदारगंज तक जेपी गंगा पथ (JP Ganga Path) का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसके लोकार्पण से बिहारशरीफ, मोकामा, बेगूसराय जैसे क्षेत्रों की यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी और समय की बचत होगी।
पथ निर्माण विभाग ने इस 20.5 किलोमीटर लंबे पथ को 3,831 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया है।

- Advertisement -

JP Ganga Path: चरणबद्ध निर्माण

  • प्रथम चरण: दीघा से पीएमसीएच तक – 7.5 किमी

    - Advertisement -
  • द्वितीय चरण: पीएमसीएच से गायघाट तक – 5 किमी

  • तृतीय चरण: गायघाट से कंगन घाट तक – 3 किमी

यह भी पढ़ें:  सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

इस पथ की कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए अटल पथ, एलसीटी घाट, गांधी मैदान, पीएमसीएच, कृष्णा घाट, गायघाट, कंगन घाट और पटना घाट जैसे महत्वपूर्ण स्थानों से जोड़ा गया है।


दीदारगंज से मोकामा और बिहटा तक होगा विस्तार

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जेपी गंगा पथ को दीदारगंज से आगे फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़ होते हुए मोकामा तक और पश्चिम दिशा में बिहटा तथा कोईलवर तक विस्तारित किया जाएगा। इस काम का निष्पादन भी पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।


सिक्स लेन ग्रीनफील्ड पुल का कार्य तेज करने के निर्देश

लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन सिक्स लेन ग्रीनफील्ड पुल और उसके पहुंच पथ (Approach Road) का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि:

  • निर्माण कार्य को तय समय-सीमा में पूरा करें

  • गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें

  • काम में तेजी लाएं

यह भी पढ़ें:  खुशखबरी! बिहार के इन 8 जिलों से गुजरेगी बुलेट ट्रेन, जानिए कहां बनेगा स्टेशन

ग्रीनफील्ड पुल परियोजना की प्रमुख बातें

  • लागत: 4,988.40 करोड़ रुपये

  • कुल लंबाई: 19.76 किलोमीटर

    • पुल की लंबाई: 9.76 किमी

    • पहुंच पथ की लंबाई: 10 किमी

  • प्रारंभ बिंदु: पटना-बख्तियारपुर बाईपास (NH-30)

  • समाप्ति बिंदु: वैशाली जिले का कल्याणपुर (NH-103/322)

निर्माण लक्ष्य:

  • प्रथम चरण (पटना से राघोपुर दियारा तक): अप्रैल 2025 तक

  • द्वितीय चरण (हाजीपुर-महनार पथ से NH-103/322 तक): जून 2025 तक

  • तृतीय चरण (राघोपुर से हाजीपुर-महनार पथ तक): दिसंबर 2025 तक

इस पुल के पूरा होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन और भी सुगम हो जाएगा, और यातायात पर अत्यधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में 48 साल पुराना केस खत्म! बंदूक लाइसेंस के लिए मांगी थी घूस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 1978 के 200 रुपये रिश्वत मामले में विशेष निगरानी कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया। पुलिस की लापरवाही से 48 साल पुराना केस बंद हुआ।

वाराणसी से कोलकाता चला गंगा विलास क्रूज, बिहार में इन ऐतिहासिक जगहों पर होगी सैलानियों की एंट्री

Ganga Vilas cruise: वाराणसी से कोलकाता के लिए रवाना हुआ गंगा विलास क्रूज। 15 विदेशी सैलानी बक्सर, आरा और पटना समेत बिहार के कई ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे भ्रमण।

राहुल-ममता-अखिलेश पर फूटा पूर्व जज का गुस्सा! रामलीला मैदान रैली पर दिया बड़ा बयान

Markandey Katju taunt: रामलीला मैदान में हुई इंडिया अलायंस की रैली पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने राहुल, ममता और अखिलेश को जीरो बताया।

सोनपुर और दिघवारा के 575 गांवों के लिए बड़ा मास्टर प्लान तैयार, बदलेगी तस्वीर

Bihar master plan: सोनपुर और दिघवारा समेत 7 प्रखंडों के 575 गांवों के लिए अगले 20 वर्षों का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आवासीय और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।