- Advertisement -

सीएए पर विशेष रूप से चर्चा करेंगे लेकिन लागू करने का तो सवाल ही नहीं : नीतीश

पटना, देशज न्यूज (Deshaj News)। बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार चला रहे जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है कि राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) बिहार में लागू नहीं किया जाएगा।
नीतीश सोमवार को बिहार विधानसभा के विशेषसत्र में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर हम विशेष रूप से चर्चा करेंगे लेकिन बिहार में एनआरसी लागू करने का तो सवाल ही नहीं है, इसका कोई औचित्य भी नहीं है।
नीतीश ने कहा, एनपीआर में कुछ और भी पूछा जा रहा है। यदि सब लोग चाहेंगे तो सदन में भी चर्चा होगी। हम भी चाहेंगे,जातिगत जनगणना हो। सोमवार को बिहार विधानमंडल के विशेष एक दिवसीय सत्र बुलाया गया था। इस सत्र में 126वें संविधान संशोधन पर भी विधानसभा में सर्वसम्मति से मुहर लग गयी।
पड़ेगी दरार : CM नीतीश का विस में बड़ा बयान CAA पर करेंगे चर्चा, NRC लाने का तो मतलब ही नहीं
पड़ेगी दरार : CM नीतीश का विस में बड़ा बयान CAA पर करेंगे चर्चा, NRC लाने का तो मतलब ही नहीं - Advertisement -








You must be logged in to post a comment.