back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

सीएम नीतीश ने कहा,बाहरी प्रदेश में बिहारी मजदूरों की हत्या बहुत दु:खद, किया बिहार विधानसभा भवन शताब्दी स्मृति स्तंभ का मुआयना

spot_img
- Advertisement - Advertisement

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार विधानसभा परिसर में निर्माणाधीन ‘बिहार विधानसभा भवन शताब्दी स्मृति स्तंभ’ का मुआयना किया।

- Advertisement -

मुआयना के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की। बिहारी मजदूर की जम्मू कश्मीर में हुई हत्या के संबंध में उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। हम लोगों की तरफ से जो संभव है, वह किया जा रहा है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके परिवार को उचित सहयोग दिया जा रहा है। वहां की सरकार भी उन लोगों की सहायता कर रही है। हमारे यहां के लोग वहां काम करते हैं। उनकी हत्या हो रही है। यह दुखद है। जातिय जनगणना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक-एक बात की जानकारी होगी। हर जाति, हर धर्म के लिए, हर किसी के लिए बहुत अच्छे ढंग से किया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity Connection Rules : बिहार बिजली का बदला कनेक्शन रूल्स, पुश्तैनी जमीन पर कनेक्शन अब बेहद आसान, जानें नए नियम

विपक्ष के रिपोर्ट कार्ड जारी करने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग तो काम करने वाले लोग हैं, प्रचार करने वाले लोग नहीं हैं। नवंबर, 2005 से हम लोगों को काम करने का मौका मिला है, तब से आप देख लीजिए कितना काम किया गया है।

पहले क्या था और अब क्या है? किसी भी पार्टी को अपनी बातों को कहने का अधिकार है, इस पर हमारी कोई प्रतिक्रिया नहीं है। सही मायने में बिहार में क्या-क्या काम किया गया है, आप लोग देखें और लोगों को भी इसके बारे में बताएं।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने शताब्दी स्मृति स्तंभ के मुआयना के क्रम में कहा कि बिहार विधान सभा परिसर के अन्य खाली जगहों पर भी पौधरोपण कराएं, ताकि यह परिसर और सुसज्जित दिखे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mohammed Shami: घरेलू हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शमी को भेजा नोटिस, पत्नी हसीन जहां की याचिका पर मांगा जवाब

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे मोहम्मद शमी के जीवन में एक बार...

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: ऐसे बरामद हुआ वारदात का हथियार!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के एक्शन किंग और मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के...

दरभंगा सॉफ्टवेयर आईटी पार्क: मिथिला में तकनीकी क्रांति का नया सवेरा

दरभंगा: आजादी के बाद मिथिला क्षेत्र की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति का प्रतीक, सॉफ्टवेयर...

मारुति ई-विटारा: भारतीय सड़कों पर धमाल मचाने को तैयार!

Maruti e-Vitara: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, मारुति...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें