back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन शुरू, NDA अभी भी साफ नहीं, कांग्रेस और वामपंथी लाल, RJD के तीन, मांझी ने कहा-हम भी हैं

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार विधान परिषद की सात सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए राजनीति दलों की तैयारियों के बीच गुरुवार से नामांकन शुरू हो गया। नामांकन की प्रक्रिया नौ जून तक चलेगी। वहीं, बिहार में राज्यसभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव के लिए सभी राजनीति दलों में तैयारियां तेज हो गयी है।

- Advertisement -

एनडीए में भाजपा और जदयू के बीच सीट को लेकर अभी स्पष्ट निर्णय हो भी नहीं पाया कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी एनडीए में एक सीट का दावा ठोक दिया है। इधर, कांग्रेस और वामपंथी लाल हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

एनडीए गठबंधन ने अभी तक उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। इसे लेकर सभी ने निगाहे अब एनडीए गठबंधन पर ही टिकी हुई हैं। हालांकि, विधान परिषद की 7 सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजद ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। राजद ने तीन उम्मीदवार मुन्नी देवी, मो. कारी सोहेब और अशोक कुमार पांडेय की घोषणा कर दी है। इसे लेकर कांग्रेस और वामपंथी दलों में नाराजगी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में किसानों की बदलेगी तकदीर, योजनाओं का लाभ दिलाने में Farmer ID बनेगा तुरुप का इक्का, मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

जानकारी के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच 10 जून को होगी। उम्मीदवार अपना नाम 13 जून तक वापस ले सकेंगे। सातों सीटों के लिए मतदान 20 जून को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक होगा। मतों की गणना 20 जून को ही शाम पांच बजे से होगी।

वहीं, विधान परिषद की एक सीट को लेकर जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी से भी हुई है। मांझी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह जदयू के साथ ही एनडीए गठबंधन में शामिल हुए थे। इसलिए जेडीयू की जिम्मेदारी बनती है कि विधान परिषद की एक सीटों स्थानीय मोर्चा को दिलवाए।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधान परिषद की सात सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें से तीन सीटें राजद और वाम एलायंस के पास जानी हैं। चार सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों को सदन में चुनकर जाना है। एनडीए के चार में से तीन सीटों पर भाजपा पहले ही तीन सीटों पर उम्मीदवारी करने का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में जीतन राम मांझी का एक सीट के लिए दावा करना भाजपा और जदयू की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vastu Tips: गृह निर्माण में राहु मुख का विचार क्यों है ज़रूरी?

Vastu Tips Vastu Tips: भवन निर्माण मात्र ईंट और पत्थर का ढांचा खड़ा करना नहीं,...

AIIMS Delhi Recruitment: एम्स दिल्ली में प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

AIIMS Delhi Recruitment: स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के...

भारत में दमदार SUV: Toyota Fortuner बनाम MG Majestor, कौन है बेमिसाल?

SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV सेगमेंट हमेशा से ही खरीदारों के बीच चर्चा...

शिवम दुबे के तूफान में उड़ा नीदरलैंड, भारत ने दिया 194 का लक्ष्य

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने आखिरी लीग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें