back to top
19 जुलाई, 2024
spot_img

अब जमीन से जुड़ी हर समस्या के लिए करें बस एक कॉल –बिहार सरकार का नया कॉल सेंटर शुरू -होगा तत्काल समाधान

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes

Mutation, दाखिल-खारिज, शिकायतें अब होंगी आसान, जमाबंदी, भूमि-विवाद और अन्य भूमि मामलों के लिए करें सीधा कॉल – समाधान होगा तुरंत

spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar Land Helpline | Bhoomi Complaint Toll Free Number | Mutation, Jamabandi & Dakhil-Kharij Help। बिहार सरकार ने शुरू किया भूमि विवादों के समाधान के लिए कॉल सेंटर। अब जमीन से जुड़ी हर समस्या के लिए करें बस एक कॉल –बिहार सरकार का नया कॉल सेंटर शुरू-होगा तत्काल समाधान@पटना, देशज टाइम्स।

अब म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, जमाबंदी और अन्य भूमि मामलों के लिए करें सीधा कॉल – समाधान होगा तुरंत

पटना, देशज टाइम्स। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आम जनता की भूमि से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक टोल-फ्री कॉल सेंटर की शुरुआत की है। अब 18003456215 पर कॉल कर भूमि मामलों की जानकारी और शिकायत का समाधान आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

 टोल फ्री हेल्पलाइन डिटेल्स:

नंबर: 1800-345-6215 समय: सोमवार से शनिवार, सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक, सेवाएं: म्यूटेशन (Mutation), जमाबंदी, दाखिल-खारिज (Dakhil-Kharij), भूमि विवाद, शिकायत निवारण, स्थान: CSC कार्यालय, सगुना मोड़, दानापुर, पटना से संचालन।

मंत्री संजय सरावगी ने दी जानकारी

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने इस कॉल सेंटर का उद्घाटन किया और एक्स (Twitter) पर लिखा:

“बिहार विधानसभा सत्र में भूमि संबंधी समस्याओं को सुनने हेतु कॉल सेंटर की घोषणा की थी। आज इसका शुभारंभ कर एक वादा पूरा किया।”

अधिकारियों ने इसे बताया ‘जनसेवा का प्रभावी माध्यम’

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने इसे जनता के लिए एक प्रभावी समाधान तंत्र बताया। सचिव जय सिंह ने कहा कि इस सेंटर से प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के सिंहवाड़ा में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा! मार्केट संचालक पर FIR, जानिए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। सिंहवाड़ा प्रखंड के सढवाड़ा गांव में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते...

“जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है…” RJD की चुनावी हुंकार! पंचायत स्तर तक संगठन को धार देने की रणनीति

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा एक...

Darbhanga के सिंहवाड़ा में 24 घंटे में दूसरी बड़ी चोरी; कमरे में कर दिया बंद! गहनों की पेटी तोड़ी, कैश भी ले गए

सिंहवाड़ा, दरभंगा। नगर पंचायत भरवाड़ा में पतंजलि होलसेल स्टोर से हुई चोरी की वारदात...

Darbhanga के जाले में जल संकट, नल भी बंद, चापाकल भी सूखे – जनता त्राहिमाम, “…नल के पानि पीबय योग्य नहिं!”

दरभंगा के जाले नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को इन दिनों पानी की भारी किल्लत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें