back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 7, 2026
spot_img

बिहार में कोरोना विस्फोट, हर दिन बढ़ रही पॉजिटिव की संख्या, पटना में 70 समेत राज्य में 155 नए केस

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में कोरोना का मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना जांच अभियान के तहत शनिवार को पटना में 70 सहित राज्य में 155 नये कोरोना संक्रमित मरीजो की पहचान की गयी हैं।

- Advertisement -

वर्तमान में राज्य में कोरोना के 638 सक्रिय मरीज इलाजरत हैं। सबसे अधिक 387 सक्रिय मरीज पटना में हैं, जबकि भागलपुर में 39 व गया में 37, मुजफ्फरपुर में 28 सक्रिय मरीज इलाजरत हैं।

- Advertisement -

राज्य में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 29 हजार 174 सैंपल की जांच की गई और संक्रमण दर 0.12 फीसदी रही। पटना में शनिवार को कुल 69 नये और पुराना संक्रमित मिले। इसमें 61 पटना के जबकि आठ अन्य जिलों के हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Power Sector: बिहार में ऊर्जा क्रांति की नई सुबह, 78 हजार करोड़ के निवेश से जगमग होगा भविष्य

शनिवार को पटना के फुलवारीशरीफ, दानापुर, राजा बाजार से तीन-तीन संक्रमित एक ही परिवार के मिले। जबकि अन्य संक्रमितों में मेहंदीगंज, पाटलिपुत्र कॉलोनी, घोसवारी, आईजीआईएमएस, रामनगर, भागवतनगर, पाटलिपुत्र स्टेशन आदि जगहों के निवासी हैं।

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए संक्रमित मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर इलाज की व्यवस्था की गयी है। राज्य में वर्तमान में संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर 22 हजार 560 बेड उपलब्ध हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की तरह संक्रमण के मामलों के बढ़ने पर विभिन्न अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ायी भी जा सकती है।

बिहार के भागलपुर में नये संक्रमितों की संख्या 17 है। गया एवं मुजफ्फरपुर में 12-12 नये संक्रमित मिले। बिहार के अन्य जिलों में पांच से कम नये संक्रमित मिले। अररिया, भोजपुर, नालंदा, सारण, प. चंपारण में 1-1, बेगूसराय, मधुबनी, मुंगेर, पूर्णियां, सीतामढ़ी में 2-2, लखीसराय, सहरसा, सीवान, वैशाली में 3-3, बांका, जहानाबाद, खगड़िया, रोहतास व दूसरे राज्य से बिहार आए 4-4 व समस्तीपुर में 5 कोरोना संक्रमित पाये गए।

पटना के अलग-अलग अस्पतालों में कुल नौ संक्रमित भर्ती हैं। इनमें दो पटना के हैं। पीएमसीएच में पांच मरीज कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। इनमें एक भर्ती हैं। वहीं भागलपुर में 39 व गया में 37, मुजफ्फरपुर में 28 सक्रिय मरीज इलाजरत हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आईएएस अधिकारी का करियर पथ: UPSC CSE के बाद कहां से शुरू होती है सेवाएं और कैसे आगे बढ़ता है करियर

UPSC CSE: देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद हर...

Vijay News: थलापति विजय और त्रिशा कृष्णन के अफेयर की अफवाहों ने मचाई खलबली!

Vijay News: साउथ सिनेमा के थलापति विजय इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से ज्यादा...

टाटा पंच EV पर ₹1.20 लाख तक का बंपर डिस्काउंट, जानें कैसे पाएं फायदा

Tata Punch EV: अगर आप एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने का मन बना रहे...

सन टीवी नेटवर्क ने दिया बड़ा Dividend! जानें निवेशकों के लिए क्या है खास?

Dividend: सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड ने अपने शेयरधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें