spot_img

Bihar News| Darbhanga समेत 13 शहरों में चलेगी ओला, उबर कैब; Transport Department की मंजूरी

spot_img
- Advertisement -
Bihar News| Darbhanga समेत तेरह शहरों में ओला, उबर कैब चलेंगी। परिवहन विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है। जहां, पटना के बाद दरभंगा, भागलपुर समेत तेरह शहरों में यह सुविधा मिलने जा रही है। जहां, ओला, उबर कैब चलाने की परिवहन विभाग की मंजूरी मिलते ही एक नई व्यवस्था की राह आसान हो गई है। अब, दरभंगा जैसे शहरों में भी जल्द ही ओला, उबर और रैपिडो जैसी ऑनलाइन कैब सर्विस का लाभ लोग उठा पाएंगें।

Bihar News| परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने रविवार को बताया

जानकारी के अनुसार,परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने रविवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, मुंगेर, नालंदा, बेगूसराय, रोहतास, कटिहार और किशनगंज जिले में बाइक टैक्सी और कैब सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। पटना में पहले से इसका संचालन किया जा रहा है। पहले फेज में 13 जिलों में ऑनलाइन कैब सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद दूसरे फेज में कुल 25 जिलों में इसे शुरू किया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार MLC चुनाव से पहले पटना में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, नेताओं को मिला 'जीत का प्लान'!

Bihar News| कैब में यूज़ होने वाले वाहनों का कैंप लगा कन्वर्जन

परिवहन सचिव ने संबंधित जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कैब में यूज़ होने वाले वाहनों का कैंप लगा कन्वर्जन कराएं एवं वाहनों का फिटनेस और परमिट दें। श्री अग्रवाल ने कहा कि इन सुविधाओं से बिहार के नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा का अवसर मिलेगा। वे अब ओला और उबर के माध्यम से अपनी यात्रा को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सरल बना सकेंगे।

- Advertisement -

Bihar News| पहले से ही पटना में उपलब्ध है। अब यह अन्य शहरों में भी मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं का लाभ पहले से ही पटना में उपलब्ध है। अब यह अन्य शहरों में भी मिलेगा।रें टल कार सेवा का विस्तार पटना के अलावा गया- बोधगया एवं अन्य जिलों में किया जायेगा। गया जिला राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए विशेष महत्ता रखता है। गया जिला स्थित महत्वपूर्ण स्थल-विष्णुपदर मंदिर, महाबोधि मंदिर एवं बौद्धकालीन विभिन्न स्थल (कुर्कीहार) पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बिन्दु है।  सालों भर गया में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों का आवागमन होता रहता है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics सिंह के '9 मर्डर' वाली फिल्म रिलीज़! अब मांझी बोले - कार्रवाई हो - अनंत का जवाब 'कार्रवाई होगी तो देखल जाएगा'

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल #WestBengalStampede,#KolkataDurgaPuja,#ChorbaganTragedy

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence