back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

पटना में वार्ड पार्षद के भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, दुकान खोलने के दौरान मारी गोली

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना, देशज न्यूज। सिटी इलाके के चौक थाना क्षेत्र के हाजीगंज में दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने वार्ड 67 के वार्ड पार्षद मुन्ना जयसवाल के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीरावस्था में रणधीर जयसवाल उर्फ कल्लू को इलाज के लिए बहादुरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Women Empowerment: नीतीश सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 25 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹10-10 हजार

जानकारी के अनुसार, कल्लू किला रोड स्थित अपने घर से निकल कर हाजीगंज स्थित अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान खोल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उनके सिर मे गोली मार दी, जिससे वे सड़क पर ही गिर पड़े। आनन-फानन में परिजनों व स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

- Advertisement -

घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतर कर जमकर हंगामा किया। आक्रोशितों ने हाजीगंज के पास सड़क पर आगजनी कर अशोक राजपथ को घंटो जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की भी मांग दोहराते जमकर प्रदर्शन किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar MLC Residence: चीखों का रहस्य या सरकारी सिस्टम की पोल? विधान परिषद में गूंजा हंगामा... क्या है एमएलसी आवास से सुबह और देर रात "चीखने की आवाज़ों" की खलबली

हत्या के बाद हंगामा की जानकारी पर पटना सिटी पुलिस समेत  विभिन्न थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंची। आक्रोशितों को  समझाकर सड़क यातायात को बहाल किया। वहीं, पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए पूरे इलाके की  सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टी20 किंग Rashid Khan ने रचा इतिहास: 700 विकेट लेकर बने दुनिया के पहले गेंदबाज!

Rashid Khan: क्रिकेट की दुनिया में एक नाम ऐसा भी है जिसने अपनी जादुई...

PNB Recruitment: पंजाब नेशनल बैंक में 5138 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन!

PNB Recruitment: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे हैं और...

Darbhanga News: मैट्रिक परीक्षा की Benipur में घंटी बजी, 4558 परीक्षार्थी होंगे शामिल, प्रशासन ने कसी कमर, जानें पूरी तैयारी

Benipur News: इम्तिहान की घड़ी अब दूर नहीं, बेनीपुर में मैट्रिक परीक्षा को लेकर...

राजस्थान में भीषण Factory Blast’: Bihar के पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

Bihar Factory Blast: जीवन की डोर खींचकर दूर परदेस गए, लेकिन मौत के क्रूर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें