spot_img

Patna News: पटना में पुलिस मुख्यालय के पास मिली अरवल के युवक की लाश, भाई ने कहा – साजिश!

spot_img
- Advertisement -

Patna Dead Body: पटना के पुलिस मुख्यालय के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. बुधवार रात हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस भी मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्रिय हो गई है.

- Advertisement -

कौन था मृतक और परिजनों का क्या है आरोप?

मृतक की पहचान अभय कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अरवल जिले का रहने वाला था. अभय पटना के बैदराबाद इलाके में एक किराना दुकान चलाता था और उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. पुलिस ने तत्काल परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद मृतक के भाई मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे.

- Advertisement -

मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह कुछ लोग अभय को ढूंढते हुए आए थे. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अभय अकेले पटना आया था, लेकिन वह किस काम से आया था, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है. मनोज कुमार ने यह भी स्वीकार किया कि अभय शराब का सेवन करता था.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Election News: भोजपुर-बक्सर में NDA उम्मीदवार, कन्हैया प्रसाद को मिला टिकट, Nitish ने लगाई मुहर

अभय के भाई मनोज कुमार ने आशंका जताई है कि उनके भाई की हत्या किसी साजिश के तहत की गई है. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इसके पीछे कौन दोस्त या दुश्मन है, लेकिन अभय के साथ कुछ गलत जरूर हुआ है, जो गहरी साजिश का नतीजा हो सकता है. आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। मनोज ने पुलिस से इस मामले की गहनता से जांच करने की अपील की है.

Patna Dead Body मिलने के बाद क्या है पुलिस का कहना?

इस घटना को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें बेली रोड में फुटपाथ के पास एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे तत्काल मौके पर पहुंचे. सूचना मिलते ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और लोगों के आवागमन पर भी रोक लगा दी गई, ताकि घटनास्थल पर भीड़ न जुटने पाए.

मामले की गंभीरता को देखते हुए, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट, मिट्टी के नमूने और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं, जो जांच में सहायक हो सकते हैं.

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में गहन जांच पड़ताल की जा रही है. इसके साथ ही, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हत्यारों का सुराग मिल सके और सच सामने आ सके. Patna Dead Body की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है. आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: निजी प्रैक्टिस पर रोक से भड़के बिहार में डॉक्टरों का सरकार को अल्टीमेटम, 'यह एकतरफा फैसला हमें मंजूर नहीं!'

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar CM News: नीतीश के पाले में गेंद, CM आवास पर हाईवोल्टेज मीटिंग का अथ CM कथा… जिसके सिर Nitish का हाथ, उसी के...

बिहार सरकार गठन: बिहार में इन दिनों सियासी पारा आसमान छू रहा है। नई...

Vaishali News: लालगंज हादसे में युवक की मौत, लालगंज-वैशाली मुख्य मार्ग पर लाश रखकर लोगों का बवाल!

सड़क दुर्घटना: बिहार के वैशाली जिले में सड़क पर खून बहा, न्याय की आस...

Bihar New Government: बिहार में नई सरकार, नया CM… बढ़िया है… BJP की हाई-प्रोफाइल बैठक आज, मामा खोलेंगे भांजे की किस्मत!

Bihar New Government: बिहार में अगले सियासी दांवपेंच का केंद्र आज पटना बनने वाला...

Bihar Politics: तेजस्वी का Nitish पर बड़ा कटाक्ष ’26 से 30, नहीं रहे नीतीश’, पढ़िए… ’10 हज़रिया जबरन छुट्टी’

Bihar Politics: बिहार की सियासत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...