spot_img

Patna-Gaya Highway पर भीषण सड़क हादसा: रिटायर्ड DSP यूनुस खान की दर्दनाक मौत, भतीजा गंभीर

spot_img
- Advertisement -

सड़क हादसा: बिहार में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा खबर पटना-गया हाईवे से आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड डीएसपी यूनुस खान की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

- Advertisement -

गया शहर के व्हाइट हाउस कॉलोनी में रहने वाले 66 वर्षीय रिटायर्ड डीएसपी यूनुस खान का सोमवार देर रात निधन हो गया। यह दुखद घटना पटना जिले के मसौढ़ी इलाके में पटना-गया हाईवे पर स्थित नदवां ओपी के नीमा गांव के पास हुई। परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को यूनुस खान का शव गया स्थित व्हाइट हाउस कॉलोनी ले आए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे शहर स्थित करीमगंज कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- Advertisement -

क्या और कैसे हुआ सड़क हादसा?

सोमवार रात को रिटायर्ड डीएसपी यूनुस खान अपने भतीजे अतीक रहमान के साथ कार से पटना से गया लौट रहे थे। नदवां ओपी के नीमा गांव के पास ईंट लदे एक ट्रैक्टर और उनकी कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में यूनुस खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके भतीजे अतीक रहमान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ‘ ... और बिहार में हो गया 350 करोड़ का बालू घोटाला ’, सरकारी सिस्टम कैसे हो गया बाईपास? जानिए बड़ा साइबर फ्रॉड के पीछे की पूरी रिपोर्ट

कौन थे रिटायर्ड डीएसपी यूनुस खान?

रिटायर्ड डीएसपी यूनुस खान मूल रूप से औरंगाबाद जिले के पीरू-बनकारा गांव के निवासी थे। हालांकि, वह बीते कई वर्षों से अपने परिवार के साथ गया शहर की व्हाइट हाउस कॉलोनी में रह रहे थे। उन्होंने गया पुलिस लाइन में सार्जेंट के पद पर लंबे समय तक सेवा दी थी और बाद में पटना में डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। उनके चार बेटे हैं जो बेंगलुरु और दिल्ली में रहते हैं। सभी बेटे और अन्य परिजन गया पहुंच रहे हैं, जिसके बाद मंगलवार शाम शहर के करीमगंज कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime News: दरभंगा में इंसानियत शर्मसार: मासूम से दरिंदगी, 7 साल के बच्चे से कुकर्म!

दरभंगा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक 7 वर्षीय मासूम को पड़ोसी ने अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्चे की हालत गंभीर है और परिजन आरोपी को फांस#DarbhangaNews,#CrimeAgainstChildren,#BiharCrime

Supaul Crime News: सुपौल में युवक की संदिग्ध मौत, राज क्या?हत्या/करंट का झटका? हंगामा!

सुपौल में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत ने मचाया हड़कंप। परिजनों ने स्थानीय पान दुकानदार और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि कुछ लोग करंट से मौत बता#SupaulCrime,#BiharNews,#SuspiciousDeath

East Champaran Sadak News: पूर्वी चंपारण में भ्रष्टाचार की नई कहानी! करोड़ों की सड़क 60 दिन में टूटी, कौन जिम्मेदार?

पूर्वी चंपारण में मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना के तहत बनी एक सड़क और पुलिया महज 60 दिनों में क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेम#EastChamparanNews,#BiharInfrastructure,#RoadDamage

Darbhanga Crime News: दरभंगा में शराबी युवक का खौफ: चेन और 36 हजार लूटे, लोग दहशत में!

दरभंगा के लहेरियासराय में शराबी युवक के आतंक से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। हाल ही में उसने एक व्यक्ति से 12 ग्राम सोने की चेन और 36 हजार रुपये लूटे। पुलिस से सु#DarbhangaNews,#CrimeNews,#BiharPolice