back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

Patna High Court: पटना हाई कोर्ट को मिले सात नए न्यायाधीश, मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने दिलाई शपथ

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार न्यायिक सेवा कोटे से नियुक्त पटना हाई कोर्ट में शनिवार को सात न्यायाधीशों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शताब्दी भवन के लॉबी में आज दोपहर मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने शपथ दिलाई।

- Advertisement -

जस्टिस शैलेन्द्र सिंह, जस्टिस अरुण कुमार झा, जस्टिस जितेंद्र कुमार, जस्टिस आलोक कुमार पाण्डेय, जस्टिस सुनील दत्त मिश्र, जस्टिस चंद्र प्रकाश सिंह और जस्टिस चंद्र शेखर झा ने पटना हाई कोर्ट के जज रूप में पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर पटना हाई कोर्ट के जज, अधिवक्ता और अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि बिहार न्यायिक सेवा के सात अधिकारियों को पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीश बनाए जाने की अधिसूचना केंद्रीय कानून मंत्रालय के न्याय विभाग ने जारी किया था। चार मई को सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने न्यायिक सेवा कोटा के सात अधिकारियों का पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की अनुशंसा की थी। पटना हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या फिलहाल 34 हो चुकी है। इससे पहले पटना हाई कोर्ट में 27 न्यायाधीश कार्यरत थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Double Decker Flyover: पीएमसीएच अब दूर नहीं! डबल डेकर फ्लाईओवर बदलेगा पटना की ट्रैफिक तस्वीर

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के जज जस्टिस अहसानउद्दीन अमानउल्लाह का स्थानांतरण पटना हाई कोर्ट में हो गया है। इस सम्बन्ध में केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है। वकील कोटे से भी दो जजों की नियुक्ति की अधिसूचना बीते शुक्रवार को जारी की गई है। इन सभी जजों के योगदान देने के बाद जजों की संख्या पटना हाईकोर्ट में 37 हो जाएगी। पढ़िए पूरी खबर

हाई कोर्ट में सात नए जजों ने शनिवार को पद एवम गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने शताब्दी भवन में इन सात नवनियुक्त जज शैलेंद्र सिंह, अरुण कुमार झा , जितेंद्र कुमार , आलोक कुमार पांडेय , सुनील दत्त मिश्रा, चंद्र प्रकाश सिंह एवम चंद्र शेखर झा को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलायी. ये सभी जिला जज स्तर के पदाधिकारियों थे . इसमे अरुण कुमार झा पटना हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल थे तथा सुनील दत्ता मिश्र पटना कर जिला जज थे।

सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने मई महीने में ही न्यायिक सेवा कोटे से हाई कोर्ट में जज बनाने के लिये पटना इन सात जजों के नामों की सिफारिश केन्द्र सरकार से की थी। केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति की सहमति के बाद इनके नामों की अधिसूचना जारी कर दी। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य न्यायाधीश के अलावे न्यायाधीश अश्वनी कुमार सिंह, न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह, न्यायाधीश आशुतोष कुमार, न्यायाधीश अरविन्द श्रीवास्तवा, न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद,न्यायाधीश पार्थ सारथी, न्यायाधीश नवनीत कुमार पाण्डेय, न्यायाधीश राजेश वर्मा और न्यायाधीश हरीश कुमार उपस्थित थे।

इस अवसर पर हाई कोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय ठाकुर, उपाध्यक्ष सुनील मंडल, वैरिस्टर एसोसिएशन के महासचिव मुकेश कांत के अलावे सभी नवनियुक्त न्यायाधीशों के परिवार के सदस्य और हाई कोर्ट की रजिस्ट्री के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। पिछले पचीस वर्ष में यह पहला अवसर है जब एक साथ सात न्यायिक सेवा के वरीय पदाधिकारियों ने हाई कोर्ट में जज पद की शपथ एक साथ ली हो।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mohammed Shami: घरेलू हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शमी को भेजा नोटिस, पत्नी हसीन जहां की याचिका पर मांगा जवाब

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे मोहम्मद शमी के जीवन में एक बार...

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: ऐसे बरामद हुआ वारदात का हथियार!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के एक्शन किंग और मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के...

दरभंगा सॉफ्टवेयर आईटी पार्क: मिथिला में तकनीकी क्रांति का नया सवेरा

दरभंगा: आजादी के बाद मिथिला क्षेत्र की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति का प्रतीक, सॉफ्टवेयर...

मारुति ई-विटारा: भारतीय सड़कों पर धमाल मचाने को तैयार!

Maruti e-Vitara: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, मारुति...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें