back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

#DeshajTimesWeatherAlert: बिहार के कई हिस्सों में 16 अगस्त तक होती रहेगी भारी बारिश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना. बिहार में एक तरफ अधिकतर नदियों में उफान है तो दूसरी ओर आसमानी आफत भी कम होने का नाम नहीं ले रही है. आलम यह है कि राज्य के 14 जिले बाढ़ (Flood) से बुरी तरह प्रभावित हो चुके हैं. इस बीच प्रदेश के लोगों के लिए एक और बुरी खबर ये है कि लगभग एक हफ्ते बाद बिहार में मानसून (Monsoon) फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग (Weather department) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से बिहार की तरफ आयी नमी युक्त हवाओं के कारण बिहार में अभी और बारिश के आसार हैं.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Road Construction: बिहार रोड कंस्ट्रक्शन में 50 करोड़ से ऊपर के प्रोजेक्ट के लिए बनेंगे नए नियम, हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल भी लागू

कई जगहों पर तो 100 मिलीमीटर से भी अधिक बारिश दर्ज की गयी. पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दोबारा शुरू हुई मानसून की सक्रियता का दौर 16 अगस्त तक जारी रह सकता है. खासतौर पर दक्षिण-पूर्व बिहार के इलाके में अधिक बारिश के आसार हैं. हालांकि, उत्तरी बिहार में बरसात की रफ्तार अभी थमने वाली नहीं दिख रही है. मध्य बिहार में मध्य बारिश की संभावना बनी हुई है.

- Advertisement -

मौसम विभाग से मिली सूचना के आधार पर आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश में कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका का अलर्ट भी जारी किया है. बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दाब का केंद्र और झारखंड से गुजर रही ट्रफ लाइन मिलकर एक हो गये हैं. साथ में उत्तर बिहार में बनी ट्रफ लाइन ने उसे और ताकत दी है. इससे प्रदेश भर में कई स्थानों पर 16 अगस्त तक भारी बारिश होती रहेगी.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Free Fire MAX Redeem Codes: मुफ्त रिवॉर्ड्स पाने का सुनहरा मौका!

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में Garena Free Fire MAX...

पानी में गिरे स्मार्टफोन को कैसे बचाएं? जानें स्मार्टफोन वाटर डैमेज से निपटने के 5 आसान तरीके

Smartphone Water Damage: स्मार्टफोन पानी में गिर जाए तो घबराने की ज़रूरत नहीं। आज...

शिल्पा शेट्टी न्यूज़: बेटी समीशा शेट्टी 6 साल की हुईं, मां शिल्पा ने लुटाया प्यार।

Shilpa Shetty News: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी के घर खुशियों का माहौल...

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को धोया, सुपर 8 में धमाकेदार एंट्री! धुरंधर बिहारी… ई… शान का जलवा

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा महामुकाबला, भारत और पाकिस्तान के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें