spot_img

Patna Metro को लेकर आई गुड न्यूज… मलाही पकड़ी तक परिचालन को मिली हरी झंडी! सीएमआरएस निरीक्षण पूरा, जानिए कब से मिलेगी सुविधा

spot_img
- Advertisement -

Patna Metro: पटना वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक मेट्रो का सफर शुरू होने वाला है। हाल ही में इस रूट का सुरक्षा निरीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जिसके बाद अब परिचालन शुरू होने की तैयारी है।

- Advertisement -

पटना मेट्रो का इंतजार कर रहे लोगों के लिए जल्द ही एक और राहत भरी खबर मिलने वाली है। प्राथमिक कॉरिडोर में भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक मेट्रो का परिचालन अगले महीने से शुरू हो सकता है। इससे पहले सोमवार को मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) नीलाभ्रा सेनगुप्ता ने अपनी टीम के साथ इस पूरे खंड का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैक, पुल (वायाडक्ट) और बिजली प्रणाली (ओएचई) की बारीकी से जांच की गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

सीएमआरएस ने किया पटना मेट्रो के नए रूट का निरीक्षण

मलाही पकड़ी स्टेशन पर सीएमआरएस ने फायर सेफ्टी सिस्टम, लिफ्ट, एस्केलेटर और आपातकाल में बाहर निकलने की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का जायजा लिया। इसके बाद, मेट्रो ट्रेन को दोनों दिशाओं में 10 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर परीक्षण किया गया, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। हालांकि, निरीक्षण रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को सौंपी जाएगी। इसमें दिए गए निर्देशों का पालन करने के बाद ही राज्य सरकार उद्घाटन की तिथि तय करेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Advance Salary: सम्राट सरकार का कर्मचारियों-पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा, ऐसे मिलेगा एडवांस पैसा!

सुरक्षा मानकों और ट्रायल रन की पूरी हुई जांच

सुरक्षा निरीक्षण के दौरान ट्रैक का निरीक्षण ट्रॉली से भी किया गया। सिग्नलिंग सिस्टम की कार्यक्षमता, ब्रेकिंग सिस्टम का प्रदर्शन, ट्रैक और ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम, स्टेशन समन्वय एवं संचार व्यवस्था, आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल सहित अन्य तकनीकों का विस्तार से जांचा गया। ट्रायल के दौरान ट्रेन का संचालन पूरी तरह संतोषजनक पाया गया।

गौरतलब है कि 26 फरवरी को आईएसबीटी से भूतनाथ स्टेशन होते हुए मलाही पकड़ी स्टेशन तक मेट्रो का पहला ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया गया था, जिसमें मेट्रो अधिकतम 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी थी। इससे पहले, भारत सरकार के इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर जनरल (ईआईजी) और चीफ इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर ने भी 14 फरवरी और 23 जनवरी को इस खंड का सुरक्षा निरीक्षण किया था। इन सभी अनुमतियों के बाद ही सीएमआरएस का यह अंतिम सुरक्षा निरीक्षण किया गया।

मुख्यमंत्री ने दिए अहम निर्देश, परियोजना में तेजी लाने का आदेश

इस बीच, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना रेल परियोजनाओं के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मलाही पकड़ी से राजेंद्र नगर टर्मिनल और पटना रेलवे जंक्शन तक मेट्रो का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। मेट्रो रेल से आईएसबीटी, राजेंद्रनगर टर्मिनल और पटना जंक्शन के जुड़ जाने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को सीएम सचिवालय में नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज तथा पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। उन्होंने इस दौरान सीएम ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, शवदाह गृह/मोक्ष धाम निर्माण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी अन्य शहरी विकास योजनाओं पर भी अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए कहा। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें और ऐसी ही तमाम बड़ी खबरें पाते रहें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: ए-बीते हुए कल…तुमने सूली पे लटकते जिसे देखा होगा! | Deshaj Times Special Ep. 07 | कब मिलेगी बाबा Tilka Majhi...

अंग्रेजों की नीति ही यही थी — आदिवासी को आदिवासी से लड़वाओ। जो सबसे...

यात्रीगण ध्यान दें…समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर NI कार्य…कई रेल सेवाएं प्रभावित, यात्रा से पहले जानें बड़ा अपडेट

अगर आप समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यह खबर...

Rahul Gandhi Statement: अश्विनी चौबे का पलटवार, कहा- ‘चोर ही सबसे ज्यादा शोर मचाता है’

Rahul Gandhi Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के एक हालिया बयान ने...

मस्जिद समाज सुधार: भागलपुर में इमामों का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इबादत नहीं, ऐसे बनेगी सुधार का केंद्र

मस्जिद समाज सुधार: भागलपुर में अब मस्जिदें सिर्फ इबादतगाह नहीं होंगी, बल्कि समाज को...