back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बना Patna, जानिए Darbhanga का Air Quality Index

spot_img
- Advertisement - Advertisement

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में बिहार की राजधानी पटना को देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर की सूची में पहले पायदान में रखा गया है। देश के 129 शहरों में पटना सबसे अधिक प्रदूषित शहर है जिसका एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 365 पाया गया है, जबकि मुंगेर जिला 358 एक्यूआई के साथ प्रदूषण के मामले में दूसरे नंबर पर है।

- Advertisement -

पछुआ के तेज प्रभाव ने बिहार की हवा को प्रदूषित कर रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी पटना की हवा सबसे खराब श्रेणी में रही है वहीं मुंगेर जिला दूसरे नंबर पर रहा।

- Advertisement -

पटना में वायु प्रदूषण का मुख्य कारण सड़कों पर धूलकण और नाला उड़ाही के बाद निकलने वाली गाद है जिसे सड़क के किनारे छोड़ दिया गया है। जब हवा तेज चलती है तो यही गंदगी वायु में फैल जाती है। इसके कारण वायु की गुणवत्ता खतरनाक स्तर के करीब पहुंच गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Expressways: 74,000 करोड़ की लागत से बदलेगी बिहार की तस्वीर, बनेंगे 5 नए एक्सप्रेसवे और 12 पुल

राज्य के सबसे प्रदूषित शहरः पटना में 364 एक्यूआई, मुंगेर में 358, मुजफ्फरपुर में 332, बिहार शरीफ में 309, हाजीपुर में 290, समस्तीपुर में 275, दरभंगा में 272, भागलपुर में 272, सहरसा में 262 और छपरा में 255 एक्यूआई है।

129 शहरों में पटना सबसे अधिक प्रदूषित

देश के 129 शहरों में पटना सबसे अधिक प्रदूषित रहा। पटना का सूचकांक जहां 365 पाया गया तो वहीं दूसरे स्थान पर मुंगेर का सूचकांक 358 रहा और तीसरे स्थान पर 342 वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ सिंगरौली रहा। बिहार के अन्य शहरों में मुजफ्फरपुर का 332, बिहारशरीफ का 309 और हाजीपुर का सूचकांक 290 रहा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Sugar Mills: शुगर मिल का होगा पुनरुद्धार, 25 जिलों में नई चीनी मिलों के लिए सरकार का बड़ा कदम, किसानों में जगी उम्मीद
गांधी मैदान सबसे अधिक प्रदूषित

पटना में छह प्रमुख स्थलों में गांधी मैदान क्षेत्र का सूचकांक 500 हो गया जो की सबसे अधिक है, अन्य क्षेत्रों में राजधानी वाटिका का 431, पटना सिटी का 358, एयरपोर्ट का सूचकांक 243 है। इन सभी क्षेत्रों में PM 10 और PM 2.5 यानी मोटे और महीन धूलकण की मात्रा मानक से चार गुना ज्यादा पायी गयी है। रविवार को दिनभर तेज गर्मी के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलीं जिसके कारण शहर की हवा में धूलकण फैल चुका है। लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में अब धूप दिखा रही तेवर, जानें अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश का चौंकाने वाला यू-टर्न, विश्व कप से हटने के फैसले पर पलटे!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट की दुनिया में आए दिन ऐसे फैसले देखने को...

बॉक्स ऑफिस पर राज करतीं South Indian Films: कम बजट में भी कमाए अरबों!

South Indian Films News: बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरने के लिए हमेशा बड़े बजट...

Premanand Maharaj Quotes: प्रेमानंद महाराज कोट्स और जीवन को नई दिशा देने वाले अनमोल वचन, पढ़िए आत्म-कल्याण की ओर बढ़ने की प्रेरणा

Premanand Maharaj Quotes: जीवन के गहन रहस्यों और आध्यात्मिक शांति की खोज में, संत-महात्माओं...

Bihar Nal Jal Yojana: बिहार में ‘नल से जल’ का सपना टूटा, दावों पर सवालिया निशान… विधानसभा में गरमाया मुद्दा!

Bihar Nal Jal Yojana: बिहार के गांवों में पानी की उम्मीदें जब टूटने लगती...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें