back to top
6 सितम्बर, 2024
spot_img

पटना में बड़ी वारदात : मिसेज बिहार की प्रतिभागी रहीं मोना राय को बेटी के सामने अपराधियों ने मारी गोली, पढ़िए पूरी खबर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

मिसेज बिहार की प्रतिभागी रहीं आरती देवी उर्फ मोना राय को अपराधियों ने गोली मार दी है। वारदात पटना में राजीव नगर थाना के तहत रामनगरी के बसंत कॉलोनी में हुई। गोली उनके कमर में लगी है।

अपराधियों के बारे में सुराग मिला

मोना राय 2020 में मिसेज बिहार की प्रतिभागी रही हैं। मोना का इलाज राजीव नगर के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। मोना अपनी 12 साल की अपनी बेटी को लेकर घर से बाहर निकली थी। मंगलवार की देर रात 12 बजे के करीब स्कूटी से वापस घर लौटी थीं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big News: 10 सितंबर से होगा Darbhanga में 38 पुलों का निर्माण, 3,688 करोड़ और 704 पुल, बदलेंगी गांवों की तस्वीर

वारदात की जानकारी मिलने के बाद राजीव नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर ने भी इस केस की जांच की। दावा किया जा रहा है कि अपराधियों के बारे में सुराग मिला है। हालांकि, पुलिस के अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

घटना उस वक्त हुई जब मोना राय अपनी 12 साल की बेटी के साथ स्कूटी से घर पहुंची थीं। घर के अंदर घुसने के दौरान ही बेटी के सामने गोली मारी गई। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। राजीव नगर थानेदार सुमन कुमार ने प्रेम-प्रसंग में बदमाशों द्वारा महिला पर फायरिंग करने की आशंका जाहिर की है।

मोना ने बेटी को घर के अंदर किया। फिर जब स्कूटी को अंदर कर रही थी, उसी दौरान एक बाइक से आए दो बदमाशों में से एक ने उन्हें गोली मार दी। अनीता को कमर में गोली लगी। यह घटना बेटी के सामने हुई। वो चीखने-चिल्लाने लगी।

यह भी पढ़ें:  Railway की सबसे बड़ी क्राइम स्टोरी! Patna-Mokama के बीच चलती Patliputra Express से कोच अटेंडेंट का अपहरण

गोली की आवाज सुन घर के अंदर से परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आधी रात के बाद भी चंद मिनटों में वारदात स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। गंभीर हालत में जल्दी से महिला को पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अभी भी मोना की हालत चिंताजनक है।

जरूर पढ़ें

तालाब से नलकूप तक, सबकी होगी गिनती –Darbhanga में Mobile App से Digital Listing शुरु

दरभंगा में शुरू हुई 7वीं लघु सिंचाई गणना, तालाब से नलकूप तक, सबकी होगी...

Darbhanga Assembly Election | दरभंगा में काउंटडाउन शुरू! कैसे होगी निष्पक्ष वोटिंग? EVM-VVPAT पर मास्टर क्लास, जीरो एरर टारगेट

दरभंगा, 06 सितम्बर 2025। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन...

Bihar Elections का चुनावी कांव-कांव—लो जी…CM Nitish की Opening…कर डाला JDU candidate का ऐलान@ निराला और राम

बिहार चुनाव 2025: बक्सर राजपुर सीट बनी सियासी रणभूमि! नीतीश ने निराला को दिया...

बिरौल को मिली बड़ी सौगात! रोहार और सोनबेहत में खुले नए स्वास्थ्य उपकेंद्र

बिरौल को मिली बड़ी सौगात! लोगों को अब दूर नहीं जाना होगा! रोहार और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें