spot_img

Bihar Politics News: रोहिणी आचार्य के Birth Day पर RJD ऑफिस पर लगे पोस्टर, लालू की बेटी का करारा जवाब…अकेले गद्दारों पर भारी हूं, मैं लालू जी की बेटी हूं!

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में पिता संग मनाया जन्मदिन, पटना में लगे पोस्टर पर लिखा 'अकेले गद्दारों पर भारी'; सोशल मीडिया पर सामने आया भावुक वीडियो, जिससे बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

spot_img
- Advertisement -

Patna Politics News: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य के जन्मदिन पर पटना में लगे पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।लालू यादव की बेटी रोहिणी के जन्मदिन पर RJD ऑफिस के बाहर पोस्टर लगे हैं। इसमें लिखा है- “न हौसला टूटा है, न हिम्मत हारी है। मैं लड़ना जानती हूं। अकेले गद्दारों पर भारी हूं। मैं लालू जी की बेटी हूं। मेरा लहू बिहारी है और रग-रग में खुद्दारी है।” इस पोस्टर में रोहिणी ने बेहद तीखे अंदाज में ‘गद्दारों’ को जवाब दिया है। उधर, रोहिणी ने अपने पिता लालू प्रसाद के साथ सिंगापुर में अपना विशेष दिन मनाया, जिसका भावुक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

Bihar Politics News: रोहिणी आचार्य के Birth Day पर RJD ऑफिस पर लगे पोस्टर, लालू की बेटी का करारा जवाब...अकेले गद्दारों पर भारी हूं, मैं लालू जी की बेटी हूं!

- Advertisement -

दरअसल, लालू प्रसाद और रोहिणी आचार्य की तस्वीर वाले इन पोस्टरों पर लिखा है, “न हौसला टूटा है, न हिम्मत हारी है। मैं लड़ना जानती हूं। अकेले गद्दारों पर भारी हूं। मैं लालू जी की बेटी हूं। मेरा लहू बिहारी और रग-रग में खुद्दारी है।” बिहार की सियासत में इन पोस्टरों के लगने के बाद से ही चर्चा तेज है, क्योंकि ये ऐसे समय में सामने आए हैं जब लालू प्रसाद रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए सिंगापुर में हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Education News: बिहार बोर्ड का छात्रों को बड़ा झटका! APAAR ID अनिवार्य, नहीं तो नहीं दे पाएंगे नौवीं से बारहवीं के छात्र परीक्षा!

लालू संग सिंगापुर में मनाया जन्मदिन, भावुक वीडियो वायरल

रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में अपने पति और बच्चों के साथ मिलकर केक काटा। इसके साथ ही, एक दूसरे वीडियो में वह अपने हाथों से पिता लालू प्रसाद को मिठाई खिलाती नजर आ रही हैं, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खूब वायरल हो रहा है। रोहिणी ने इस वीडियो के साथ लिखा है, “अपने जन्मदिन के इस विशेष दिन को अपने परिवार और अपने आराध्य पापा के साथ मनाकर मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। जिनके होने से सुकून भरा और मुकम्मल जीवन लगता है, उनके साथ खुशियां साझा करने से घर सच में पूरा जहान लगता है।”

Bihar Politics News: रोहिणी आचार्य के Birth Day पर RJD ऑफिस पर लगे पोस्टर, लालू की बेटी का करारा जवाब...अकेले गद्दारों पर भारी हूं, मैं लालू जी की बेटी हूं!

क्या था सिंगापुर यात्रा का मकसद और विधान परिषद चुनाव की चर्चा?

जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए ही सिंगापुर गए हैं। इससे पहले लालू प्रसाद के सिंगापुर पहुंचने पर रोहिणी ने एयरपोर्ट का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह लालू प्रसाद के पैर छूकर आशीर्वाद लेती नजर आई थीं। साथ ही, उन्होंने आम-लीची समेत अन्य तोहफे भी दिखाए थे, जो उन्हें लालू प्रसाद की ओर से मिले थे। रोहिणी ने तब एक्स पर लिखा था, “हमारे घर हमारे भगवान आए हैं।”

बिहार की सियासत में रोहिणी आचार्य विधान परिषद चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर भी सुर्खियों में थीं। हालांकि, उन्होंने इन चर्चाओं को केवल अफवाह बताया। उन्होंने एक्स पर स्पष्ट किया था कि “घुसपैठियों, साजिश रचने और विरोधियों के साथ मिलीभगत रखने वालों का गिरोह अपने चंद मीडिया मित्रों की मदद से मेरे आगामी विधान परिषद् चुनाव में प्रत्याशी बनने की अफवाह फैला रहा है।”

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

यह भी पढ़ें:  Patna Railway News: पाटलिपुत्र जंक्शन पर क्यों भड़के परीक्षार्थी? रेल IG घायल, अब 500 उपद्रवी होंगे बेनकाब!

रोहिणी आचार्य के इन बयानों और जन्मदिन के पोस्टरों ने एक बार फिर बिहार की राजनीतिक हवा में गरमाहट ला दी है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Morena Train News: मुरैना में खौफनाक ट्रेन हादसा: अफवाह से मची भगदड़, चलती ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत!

मुरैना ट्रेन हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद लोग ट्रेन से कूद गए और दूसरी ट्रेन की चपे#MorenaTrainAccident,#MadhyaPradeshNews,#TrainTragedy

Bhagalpur Fire News: भागलपुर: सब्जी दुकान में लगी आग ने मचाई तबाही, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला!

भागलपुर के नाथनगर में एक सब्जी दुकान में भीषण आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। डायल-112 पुलिस की तत्परता और दमकल की मदद से बड़ा हादसा टला, हालाBhagalpurFire,NathnagarNews,FireIncident

Kaimur Crime News: कैमूर में 25 लाख की ज्वेलरी लूट! ग्राहक बनकर आए, तिजोरी खुलते ही तान दी पिस्टल

कैमूर के मोहनिया में दिनदहाड़े खुशबू ज्वेलर्स से 25 लाख की लूट, अपराधियों ने ग्राहक बन दुकान में घुसकर पिस्टल तानी। हवाई फायरिंग करते हुए भागे बदमाश, पुलिस ने श#KaimurCrime,#JewelryRobbery,#BiharNews

Darbhanga Crime News: बिरौल की सुरक्षा अब 24 CCTV के जिम्मे, सुपौल बाजार – डुमरी जीरो माइल चौक से होगी निगहबानी

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करना शुरू क#DarbhangaNews,#BiharPolice,#CCTVIndia