back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

पटना में सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर लगाई आग

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना, देशज न्यूज। पटना में एक भीषण हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बस और ऑटो की टक्कर के दौरान हुआ जिसमें चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच अस्पताल में रेफर किया गया है।

- Advertisement -

सड़क हादसा पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारीचक मोड़ के पास हुई. मृतको में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक ऑटो सवार सभी लोग बच्चे का मुंडन कराने के लिए पटना जिला के धनरूआ जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ. मृतक गौरीचक थानाक्षेत्र के शेखपुरा के निवासी बताए जा रहे हैं। इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम करने के बाद आगजनी कर दी।

- Advertisement -

मृतकों में साबत देवी 60 वर्ष और अंकित कुमार 4 वर्ष जहां नौबतपुर के निवासी बताए जाते हैं, वही मृतका रेनू देवी 35 वर्ष और हनी कुमारी 8 वर्ष पुनपुन की निवासी बताई जाती है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Electricity: बिहार में बड़ा बिजली आरक्षण...नए उद्योगों के लिए 838 मेगावाट बिजली आरक्षित, बदलेगी बिहार की तस्वीर

बताया जाता है कि सभी लोग एक ऑटो में सवार होकर बच्चों का मुंडन कराने पुनपुन से धनरूआ के वीर जा रहे थे, इसी दौरान बेलदारीचक मोड़ के समीप रॉन्ग साइड से आती एक बेलगाम बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने बस को जहां जप्त कर लिया है, वहीं चालक फरार बताया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...

Darbhanga News: बहेड़ा में तालाब किनारे की खेल में उजड़ा परिवार… डूबने से मासूम की मौत, Child Drowning से मचा हाहाकार

Child Drowning: जीवन की डोर कितनी नाजुक होती है, इसका एहसास तब होता है...

CBSE Date Sheet 2026: जानिए सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां और दिशा-निर्देश

CBSE Date Sheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें