spot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को आएंगे पटना

spot_img
- Advertisement -

बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दी। विधानसभा अध्यक्ष के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई को पटना पहुंचेंगे।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

जानकारी के अनुसार,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को बिहार दौरे पर आएंगें। राजधानी पटना में जुलाई के दूसरे महीने में प्रधानमंत्री का दौरा होने के कयास लगाए जा रहे थे। 12 जुलाई को बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह का समापन है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी शिरकत करेंगे।

- Advertisement -

विधानसभा अध्यक्ष सिन्हा ने गुरुवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें बिहार विधानसभा शताब्दी वर्ष समापन समारोह में शामिल होने का न्योता दिया था। सिन्हा के मुताबिक प्रधानमंत्री ने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  चौंकाया! बिहार की छठ पूजा अब दुनिया भर में: न्यूयॉर्क, टोक्यो, लंदन में गूंजी छठी मइया की जयकार, देखें अद्भुत तस्वीरें

जानकारी के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर में विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने किया था। विधानमंडल परिसर में शताब्दी स्मृति स्तंभ का निर्माण भी हो रहा है।

बिहार विधानसभा प्रशासन पीएमओ से मंजूरी का इंतजार कर रहा था। पीएमओ के शेड्यूल के अनुसार कार्यक्रम की तारीख में बदलाव की भी संभावना थी। मगर, अब सबकुछ साफ हो गया है। विधानसभा प्रशासन प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुट गया है। संभावित यात्रा को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को अहम बैठक की। उन्होंने भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी समेत अन्य आला अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी से जुड़े निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  अनंत सिंह की बेटी की शादी में 'ताजमहल': 4 लाख लोग खाएंगे 150 पकवान, 6 हेलीपैड भी बनेंगे!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खुशखबरी Samastipur Special Trains ! समस्तीपुर से पाटलिपुत्र के लिए 4 नई स्पेशल ट्रेनें, नोट करें टाइमिंग और रूट

Bihar Special Trains: 17 नवंबर 2026 को समस्तीपुर मंडल से पाटलिपुत्र के लिए चार नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। नरकटियागंज, रक्सौल, सहरसा और दरभंगा से ये ट्रेनें यात्रियों को सुविधा देंगी।#BiharSpecialTrains,#SamastipurTrains,#Patliputra

Darbhanga Murder | दरभंगा में लापता युवक की 7 दिनों बाद मिली लाश! भारी बवाल!

Darbhanga Murder: दरभंगा में 30 वर्षीय विष्णु भारती का शव संदिग्ध हालत में नदी से बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क जाम की। मृतक की पत्नी गर्भवती है और तीन बे#DarbhangaMurder,#BiharCrime,#JusticeForVishnu

Bihar Special Trains डीडीयू-गया-तिलैया-नवादा-किउल ! बिहार की ये स्पेशल ट्रेनें अब 2026 तक दौड़ेंगी, जानें पूरा शेड्यूल

Bihar Special Trains: बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी! भारतीय रेलवे ने डीडीयू-गया-किउल रूट से गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अब 2026 तक बढ़ा दिया है, जिससे लाखों यात्रियो#BiharSpecialTrains,#IndianRailways,#TrainServices

यूपी में अचानक 16 IAS-4 PCS अफसर बदले! चुनाव से पहले योगी सरकार का सबसे बड़ा एक्शन | देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने 16 IAS और 4 PCS अधिकारियों का तबादला किया। वाराणसी और कानपुर के कमिश्नर बदले गए, साथ#UPIASTransfer,#UttarPradeshNews,#AdministrativeReshuffle