spot_img

‘बर्दाश्त नहीं, भ्रष्ट अधिकारियों पर FIR, करवाई तय!’ Police Corruption पर IG विकास वैभव सख्त, जानिए क्या कहा?

spot_img
- Advertisement -

Police Corruption: बिहार पुलिस में भ्रष्टाचार अब बर्दाश्त नहीं होगा! मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव ने साफ शब्दों में कह दिया है कि भ्रष्ट अधिकारियों पर निलंबन के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। जहानाबाद दौरे पर उन्होंने पुलिस महकमे को कड़ा संदेश दिया है।

- Advertisement -

Police Corruption के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

जहानाबाद में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से आईजी विकास वैभव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं गमला भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद उन्हें सम्मान गार्ड द्वारा सलामी दी गई। आईजी ने स्पष्ट किया कि विभाग में पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह कार्यशैली को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग में Police Corruption और किसी भी तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। भ्रष्टाचार में संलिप्त पुलिस अधिकारियों के खिलाफ निलंबन के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

- Advertisement -

अपराध नियंत्रण और जन सुनवाई पर जोर

अपने दौरे के दौरान आईजी ने जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था की गहन समीक्षा की। समाहरणालय स्थित सभागार में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा एवं ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सदर एवं घोषी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर क्राइम और यातायात पुलिस उपाधीक्षक, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक तथा जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। आईजी विकास वैभव ने सभी थानाध्यक्षों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया और थाना स्तर पर लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन, शराबबंदी अभियान, साइबर अपराध तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  IGIMS पटना में MBBS छात्र से मारपीट, भड़के 150 छात्रों ने गार्ड्स को खदेड़ा

आईजी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। थाना स्तर पर जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी उन्होंने जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

महिला सुरक्षा और जवाबदेह पुलिसिंग

आईजी ने साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा जैसे मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अनुशासन, सक्रियता और संवेदनशील पुलिसिंग अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम लोगों का भरोसा और मजबूत हो। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को अधिक कार्यशील, जवाबदेह, अनुशासित और जनोन्मुख बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है, ताकि आम जनता को बेहतर सुरक्षा और त्वरित न्याय मिल सके।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Kedarnath Yatra पर भूस्खलन का साया: हजारों श्रद्धालु सुरक्षित निकाले गए, मार्ग बहाल

Kedarnath Yatra: बाबा केदार के दर्शन को निकले श्रद्धालुओं पर मंगलवार रात भारी बारिश...

सम्राट ने तोड़ी नीतीश की यह वाली परंपरा, बदल गया ‘ मॉडल ’, आज बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर!

बिहार की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था में एक लंबी चली आ रही परंपरा अब...

Bihar B.Ed Admission: बिहार में बीएड की बंपर सीटें, प्रवेश परीक्षा 7 जून को, जानें पूरी डिटेल्स

Bihar B.Ed Admission: बिहार में दो वर्षीय बीएड कोर्स में दाखिले का इंतजार कर...

Patna Sasaram Four Lane: 150 करोड़ स्वीकृत, अब पटना से सासाराम सिर्फ 2 घंटे में!

Patna Sasaram Four Lane: बिहार की सड़कों पर फर्राटा भरने वालों के लिए एक...