back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 22, 2026
spot_img

बिहार विधानमंडल की कार्यवाही 28 तक के लिए स्थगित, फिर सरकार का आएगा बजट

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार विधानमंडल में शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन बिहार विधानसभा की कार्यवाही शोक प्रकाश के साथ 28 फरवरी की सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित हो गई।

- Advertisement -

विधानसभा की कार्यवाही आज विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के प्रारंभिक के संबोधन से हुई उसके बाद केंद्रीय कक्ष में राज्यपाल फागू चौहान का अभिभाषण हुआ और फिर विधान सभा की बैठक शुरू हुई तो उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किया।

- Advertisement -

विधानसभा में आज शोक प्रकाश के दौरान कई दिवंगत सदस्यों को सदन की तरफ से श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ साथ सुर कोकिला लता मंगेशकर को भी श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा में 28 फरवरी को सरकार की तरफ से वार्षिक बजट पेश किया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar DJ Vehicle Ban: बिहार में डीजे और मॉडिफाइड वाहनों पर लगा बैन, परिवहन विभाग का बड़ा फैसला

डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद अपना दूसरा बजट पेश करेंगे। 28 फरवरी को सदन में प्रश्नोत्तर काल के साथ बैठक शुरू होगी। इसी दिन विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा और उस पर चर्चा शुरू होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब पाएं अपना मनपसंद VIP Mobile Number: जियो, एयरटेल और वीआई का पूरा गाइड

VIP Mobile Number: अपने मोबाइल नंबर को अपनी पहचान बनाना चाहते हैं? अब VIP...

Jehangir Ali Khan का पाँचवाँ जन्मदिन: नारुतो-थीम पार्टी में दिखा शाही परिवार का जलवा!

Jehangir Ali Khan News: पटौदी खानदान के सबसे छोटे नवाब, तैमूर के छोटे भाई...

सोशल मीडिया से दूर हुईं Gautami Kapoor, आखिर क्यों उठाया ये बड़ा कदम?

Gautami Kapoor News: टेलीविजन और फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर...

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: बड़ी टेक कंपनियों का नया निवेश मंत्र

Artificial Intelligence: बड़ी टेक कंपनियों के निवेश पैटर्न में एक महत्वपूर्ण बदलाव आ रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें