back to top
9 नवम्बर, 2024
spot_img

प्रो. रणबीर नंदन बने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष, Darbhanga के रामबहादुर सिंह, MLA हरिभूषण ठाकुर बचौल भी टीम में

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना/दरभंगा, देशज टाइम्स — बिहार सरकार ने पूर्व विधान पार्षद और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. रणबीर नंदन को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद (Bihar State Religious Trust Board) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही 11 अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है, जिनमें दरभंगा और मधुबनी के लोग भी शामिल हैं।

रणबीर नंदन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रो. रणबीर नंदन बिहार की राजनीति, शिक्षा और धर्म-संस्कृति जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। वे बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं और एक तेजतर्रार वक्ता के रूप में प्रसिद्ध हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधि विभाग ने जारी की अधिसूचना

12 जून 2025 को राज्यपाल के आदेश से विधि विभाग के सचिव अंजनी कुमार सिंह ने अधिसूचना जारी की। इस अधिसूचना में नए अध्यक्ष और 11 सदस्यों की नियुक्ति को मान्यता दी गई है।

दिवंगत अध्यक्ष किशोर कुणाल के बाद नियुक्ति

इससे पहले आईपीएस अधिकारी रहे किशोर कुणाल इस बोर्ड के अध्यक्ष थे। 29 दिसंबर 2024 को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था, जिसके बाद से यह पद रिक्त था।रिटायरमेंट के बाद उन्हें दरभंगा के केएसडी संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति और फिर धार्मिक न्यास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था।

न्यासी बोर्ड में शामिल हुए 11 नए सदस्य

क्रमसदस्य का नामजिला/पद
1हरिभूषण ठाकुर बचोलविधायक, मधुबनी
2राम बहादुर सिंहदरभंगा (लोहना रोड)
3दयानंद कुमारपटना
4विश्वमोहन दासवैशाली
5आनंद कुमारपटना
6विवेकानंद गिरीगयाजी
7हिमराज रामपूर्वी चंपारण
8सायण कुणालपटना
9चंदन कुमार सिंहगयाजी
10अभिमन्यु कुमार सिंहसीवान
11प्रो. रणबीर नंदन (अध्यक्ष)पटना

धार्मिक संस्थानों के संचालन में होगी भूमिका

यह बोर्ड राज्य भर के धार्मिक न्यासों, मंदिरों, मठों और अन्य धार्मिक संस्थानों के संचालन, देखरेख और प्रबंधन का काम करता है। नए अध्यक्ष और सदस्यों से उम्मीद है कि वे धार्मिक संस्थानों की पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन सुनिश्चित करेंगे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga Police की बड़ी कार्रवाई, 635 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त; ई-रिक्शा चालक समेत दो कारोबारी गिरफ्तार

Darbhanga Police की बड़ी कार्रवाई, 635 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त; ई-रिक्शा चालक...

Darbhanga Election — BJP ने RJD कार्यकर्ताओं के बूथ लूट के आरोप को बताया ‘निराधार’, कहा- बोगस वोटिंग की शिकायत पर पहुंचा था प्रशासन

प्रभाष रंजन, दरभंगा। विधानसभा चुनाव के दौरान लहेरियासराय थाना क्षेत्र में बूथ लूट और...

Bodh Gaya एशियन कांग्रेस का आगाज़: डॉ. नीलम मोहन बोलीं- भारत कुपोषण और डायबिटीज के दोराहे पर, बच्चों को सिर्फ ‘लाइव’ नहीं ‘थ्राइव’ कराना...

प्रभास रंजन, बोधगया | बोधगया में आईएपी के कम्यूनिटी पेडियाट्रिक्स के प्रथम एशियन कांग्रेस...

Darbhanga Elections 2025: जिले में रिकॉर्ड 63.66% मतदान, महिला वोटर्स ने पुरुषों को पछाड़ा; बहादुरपुर में सबसे ज्यादा 70.32% वोटिंग

Darbhanga Elections 2025: जिले में रिकॉर्ड 63.66% मतदान, महिला वोटर्स ने पुरुषों को पछाड़ा;...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें