back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

सुबह-सुबह Morning Walk पर निकले Property Dealer की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना से बड़ी खबर है जहां सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रोपर्टी डीलर सत्येंद्र कुमार सिंह की अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात बेऊर के बतौरा रोड में हुआ जहां सत्येंद्र कुमार सिंह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे।

- Advertisement -

बताया जाता है कि इसी दौरान करीब तीन की संख्या में आए अपराधियों ने बाइक से पहुंचकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इसमें एक गोली मिस हो गई लेकिन चली पांच गोलियों में एक जाकर सीधे सत्येंद्र के सिर में लगी और  जमीन कारोबारी वहीं ढेर हो गए।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना के बाद आनन फानन गांव वालों की मदद से परिजन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची बेऊर थाना पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पटना एम्स पोस्टमार्टम कराने भेज दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Police Reform: बिहार के सभी पुलिस लाइनों में खुलेंगे हाई स्कूल, पढ़िए आधुनिकता और स्मार्टनेस की नई शुरुआत!

बताया जाता है कि वहां मोजूद अन्य लोगों ने ही परिजनों को खबर दी। इसके बाद परिजन मौके पर भागे भागे आये और सत्येंद्र को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज़ खंगाली जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ प्लान से Gold Price में बड़ा उछाल: निवेशक रहें सावधान

Gold Price: वैश्विक बाजारों में एक बार फिर भूचाल आ गया है, जहां अमेरिकी...

मासिक राशिफल मार्च: ग्रहों के गोचर से खुलेगी इन राशियों की किस्मत

Monthly Horoscope March: ब्रह्मांड की गहराइयों से आती ज्योतिषीय गणनाएं हमें आने वाले समय...

Nothing Phone 4a: नई Glyph Bar डिजाइन के साथ 5 मार्च को लॉन्च

Nothing Phone 4a: आगामी Nothing Phone 4a सीरीज 5 मार्च को लॉन्च होने के...

Box Office Collection: ‘ओ रोमियो’ ने दिखाया जलवा, ‘बॉर्डर 2’ अब भी बेमिसाल!

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्मों का मेला लगा हुआ है। 12...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें