

छपरा हीले पटना हीलेला…Police Custody से दुष्कर्मी फरार, पढ़िए उड़नछू…पुलिस के होश पाख्ता हो चुके हैं। पुलिस हिरासत से रेप का आरोपी फरार होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गरखा थाना क्षेत्र का रहने वाला आरोपी धनंजय सिंह, पटना के PMCH (Patna Medical College Hospital) से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
इलाज के बहाने रची भागने की साजिश
पुलिस के अनुसार, धनंजय सिंह, जो गरखा थाना के गोहपुर गांव का निवासी है, पर रेप (Rape Case) का गंभीर आरोप था। थाना प्रभारी शशि रंजन ने जानकारी दी कि 2 अप्रैल को गिरफ्तारी के बाद धनंजय की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पहले छपरा सदर अस्पताल और फिर गंभीर स्थिति देखते हुए PMCH रेफर किया गया था।
महत्वपूर्ण बिंदु:
आरोपी गरखा थाना कांड संख्या 511/24 में नामजद था।
गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए PMCH भेजा गया।
इलाज के दौरान शनिवार सुबह आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
गरखा थाना कांड सं0-511/24 के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त धनंजय सिंह, पिता-रंगबहादुर सिंह, साकिन- गोपुर, थाना- गरखा, जिला- सारण को गिरफ्तार कर थाना लाने के क्रम में रास्ते में अचानक इनका तबियत खराब हो जाने के कारण प्राथमिक उपचार उपरांत बेहतर इलाज हेतु पी०एम०सी०एच०, पटना pic.twitter.com/coBHq4gIr0
— SARAN POLICE (@SaranPolice) April 5, 2025
पुलिस अधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण
घटना के बाद एसएसपी सारण ने आरोपी की निगरानी में लगे पुलिसकर्मियों से जवाब तलब किया है। इनमें एएसआई नवीन कुमार, एएसआई अजय कुमार प्रजापति, दफादार राम बढ़ई राय, चौकीदार मितेन्द्र कुमार और चौकीदार रमेश कुमार शामिल हैं। पूरे मामले की जांच जारी है कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।
बिहार पुलिस पर उठे सवाल
इस घटना ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हिरासत में रहते हुए आरोपी के फरार हो जाने से न केवल पुलिस की सतर्कता पर प्रश्नचिह्न लगा है, बल्कि स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है।
जांच जारी है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।


