spot_img

छपरा हीले पटना हीलेला…Police Custody से दुष्कर्मी फरार, पढ़िए उड़नछू

spot_img
- Advertisement -

छपरा हीले पटना हीलेला…Police Custody से दुष्कर्मी फरार, पढ़िए उड़नछू…पुलिस के होश पाख्ता हो चुके हैं। पुलिस हिरासत से रेप का आरोपी फरार होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गरखा थाना क्षेत्र का रहने वाला आरोपी धनंजय सिंह, पटना के PMCH (Patna Medical College Hospital) से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

इलाज के बहाने रची भागने की साजिश

पुलिस के अनुसार, धनंजय सिंह, जो गरखा थाना के गोहपुर गांव का निवासी है, पर रेप (Rape Case) का गंभीर आरोप था। थाना प्रभारी शशि रंजन ने जानकारी दी कि 2 अप्रैल को गिरफ्तारी के बाद धनंजय की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पहले छपरा सदर अस्पताल और फिर गंभीर स्थिति देखते हुए PMCH रेफर किया गया था।

- Advertisement -

महत्वपूर्ण बिंदु:

- Advertisement -
  • आरोपी गरखा थाना कांड संख्या 511/24 में नामजद था।

  • गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए PMCH भेजा गया।

  • इलाज के दौरान शनिवार सुबह आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस अधिकारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

घटना के बाद एसएसपी सारण ने आरोपी की निगरानी में लगे पुलिसकर्मियों से जवाब तलब किया है। इनमें एएसआई नवीन कुमार, एएसआई अजय कुमार प्रजापति, दफादार राम बढ़ई राय, चौकीदार मितेन्द्र कुमार और चौकीदार रमेश कुमार शामिल हैं। पूरे मामले की जांच जारी है कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।

बिहार पुलिस पर उठे सवाल

इस घटना ने बिहार पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हिरासत में रहते हुए आरोपी के फरार हो जाने से न केवल पुलिस की सतर्कता पर प्रश्नचिह्न लगा है, बल्कि स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है।

जांच जारी है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Constable Death: राजगीर में पुलिस प्रशिक्षण के दौरान सिपाही की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मातम
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nalanda Crime News: सनकी पति का खूनीनामा …कमरे का दरवाजा तोड़ा, पत्नी के बाल पकड़े, कलेजे पर बैठकर पत्थर से कूचकर मारा, पढ़िए घर...

Nalanda Crime News: रिश्ते खून के होते हैं, लेकिन कभी-कभी यही रिश्ते इतने खौफनाक...

Muzaffarpur Murder: मुजफ्फरपुर में शादी से लौट रहे युवक की बेरहमी से हत्या, पढ़िए कैसे पिकअप सवारों ने रॉड से पीटकर मार डाला!

Muzaffarpur Murder: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां...

Patna Ganga Encroachment: गंगा किनारे चला बुलडोजर, 35 पक्के अवैध ढांचे ध्वस्त, वसूला जुर्माना

Patna Ganga Encroachment: पटना में गंगा किनारे अवैध कब्जों पर प्रशासन का चाबुक जारी...

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में कूड़े के ठेले में मिली मासूम की लाश, हंगामा Big Mystery

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...