राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी! अब गेहूं-चावल ही नहीं, दाल-तेल-नमक भी मिलेगा। राशन कार्ड अब होगा डिजिटल! बायोमेट्रिक और QR कोड से मिलेगा राशन, फर्जी कार्ड होंगे बंद। DBT से सीधा फायदा: 30 सितंबर से राशन कार्ड सिस्टम पूरी तरह बदलेगा, महिलाओं को होगा खास लाभ। अब देशभर में कहीं भी मिलेगा राशन! प्रवासी मजदूरों को सरकार की बड़ी राहत। नकली राशन कार्ड धारक बाहर! केवल असली लाभार्थियों को मिलेगा DBT और सब्सिडी। महिलाओं के खाते में सीधे पैसे, बच्चों को पोषणयुक्त राशन — नई नीति से होंगे बड़े फायदे। राशन कार्ड धारकों को अब ऑनलाइन सुविधा, नाम जोड़ने से लेकर पता बदलने तक सब डिजिटल@नई दिल्ली, देशज टाइम्स।
Ration Card: 30 सितंबर से बदल जाएगा राशन कार्ड सिस्टम, हर महीने खातों में जाएंगे 1000 रुपए
नई दिल्ली, देशज टाइम्स। भारत सरकार ने 30 सितंबर 2025 से राशन कार्ड प्रणाली में बड़ा बदलाव लागू करने का निर्णय लिया है। इस सुधार का उद्देश्य खाद्य वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, तकनीक-आधारित और लाभार्थी केंद्रित बनाना है।
नई व्यवस्था के मुख्य बिंदु
अब सभी पात्र राशन कार्ड धारकों को प्रतिमाह ₹1000 की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए मिलेगी। अगर कार्ड महिला के नाम पर है, तो राशि सीधे महिला के खाते में जाएगी।
राशन कार्ड पूरी तरह डिजिटल होंगे। बायोमेट्रिक सत्यापन और क्यूआर कोड से राशन वितरण होगा। 5 वर्ष से ऊपर सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी और आधार लिंक कराना अनिवार्य होगा।
क्या मिलेगा राशन में?
अब सिर्फ गेहूं और चावल ही नहीं, बल्कि दाल, तेल, नमक समेत अन्य पोषणयुक्त खाद्य सामग्री भी दी जाएगी। सामान्य राशन कार्ड धारक: प्रति सदस्य 2 किलो गेहूं और 2.5 किलो चावल। अंत्योदय कार्ड धारक: अधिक मात्रा में खाद्यान्न।
महिलाओं और प्रवासी मजदूरों पर फोकस
राशन दुकानों का संचालन और कार्ड का मुखिया महिलाओं को प्राथमिकता देगा। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सहायता राशि सीधे महिलाओं के खाते में जाएगी। प्रवासी मजदूर देश के किसी भी हिस्से से राशन उठा सकेंगे।
अतिरिक्त सुविधाएं
पात्र परिवारों को हर साल 6 से 8 सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। किसान परिवारों को मुफ्त उच्च गुणवत्ता वाले बीज दिए जाएंगे। राशन कार्ड से जुड़े सभी कार्य जैसे नाम जोड़ना, हटाना या पता बदलना अब पूरी तरह ऑनलाइन होंगे।
कौन होंगे बाहर?
जिनकी आय तय सीमा से अधिक है। सरकारी कर्मचारी। डुप्लीकेट कार्ड धारक।सरकार का दावा है कि इन नए सुधारों से फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी और जरूरतमंद परिवारों को समय पर उचित गुणवत्ता का राशन और आर्थिक मदद मिल सकेगी।