back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 28, 2025

Happy Birth Day के दिन आरसीपी सिंह का मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा…गिफ्ट मिलना तय!

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह (RCP SINGH) का आज जन्मदिन है। और आज ही के दिन बुधवार को जदयू नेता राम चंद्र प्रसाद सिंह ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। वे राज्यसभा के सदस्य थे। उनका कार्यकाल 7 जुलाई यानी गुरुवार को खत्म होगा। भाजपा ने इस बार उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा है। मगर, तय माना जा रहा है कि उन्हें बीजेपी की ओर से तगड़ा गिफ्ट मिलने वाला है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी के साथ-साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी आरसीपी सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

- Advertisement -

इनके अलावे बिहार के किसी भी दल के नेता ने आरसीपी सिंह को जन्मदिन की बधाई नहीं दी है। खुद उनकी पार्टी जेडीयू के किसी भी नेता का बधाई वाला संदेश नहीं आया है। वहीं बिहार बीजेपी के किसी नेता ने भी आरसीपी सिंह को जन्मदिन की बधाई नहीं दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खाद कालाबाजारी पर वार: मैनाटांड में दो खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित, किसानों को मिली राहत

बीजेपी ने इस बार उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार इस्तीफे के बाद आरसीपी सिंह ने धर्मेन्द्र प्रधान से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई है। कयास यही है कि आरसीपी सिंह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं लेकिन आज उनके हैप्पी बर्थ डे पर यह इस्तीफा लोगों को चुभ रहा है।

इनसे पहले मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा से दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान देश व लोगों की सेवा के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और रामचंद्र प्रसाद सिंह के योगदान की सराहना की। दोनों नेताओं की केंद्रीय मंत्री के रूप में यह अंतिम बैठक थी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जदयू कोटे से बिहार के राज्यसभा सांसद रहे। मुख्तार अब्बास नकवी भाजपा कोटे से झारखंड से राज्यसभा सांसद थे। दोनों नेताओं को इस बार उनके पार्टी से टिकट नहीं मिला है।कल उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

इमरान खान ने खोली बॉलीवुड की पोल, बताया कैसे होती है फिल्मों में कास्टिंग

Imran Khan News: सालों बाद पर्दे पर वापसी कर रहे इमरान खान ने बॉलीवुड...

इमरान खान का बड़ा खुलासा: ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ के लिए अजय देवगन थे पहली पसंद!

Imran Khan News: सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे इमरान खान ने...

सलमान खान: 58 साल की उम्र में भी फिटनेस किंग! जन्मदिन पर साइकिल पर निकले ‘भाईजान’

Salman Khan News: बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान का जलवा उम्र के साथ और...

मधुबनी न्यूज़: शीतलहर में प्रशासन का सहारा, ज़रूरतमंदों को बांटे गए कंबल, पढ़ें पूरी ख़बर

मधुबनी न्यूज़: जिलाधिकारी के निर्देश पर हुआ कंबल वितरणMadhubani News: जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें