spot_img

Bihar News|Bihar Politics News| RJD के सुनील सिंह की सदस्यता रद, MLC से बर्खास्त

spot_img
- Advertisement -

Bihar News|Bihar Politics News| RJD के सुनील सिंह की सदस्यता रद, MLC से बर्खास्त। जहां, राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई बिहार विधान परिषद के सदस्य सुनील सिंह को सीएम नीतीश कुमार के मिमिक्री करने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है।

- Advertisement -

- Advertisement -

सुनील सिंह पर आरोप है कि विधान परिषद के सत्र के दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की मिमिक्री की थी। इसके बाद इस मामले में विधान परिषद की आचार समिति ने मामले की जांच शुरू की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Festival Train दिवाली-छठ पर घर जाने की चिंता खत्म! रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, जानिए पटना और बरौनी का पूरा शेड्यूल

विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने की इस बात की घोषणा की है। दरअसल, सुनील कुमार सिंह ने सदन के भीतर नीतीश कुमार का अपमान किया था। बिहार विधान परिषद की आचार समिति ने अपनी अनुशंसा रिपोर्ट में कहा था कि सुनील कुमार सिंह ने असंसदीय आचरण और अमर्यादित व्यवहार के कारण सदन का सदस्य बने रहने की पात्रता खो दी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU मिथिला विश्वविद्यालय में शिक्षा का विस्तार! छात्रों को मिला बड़ा तोहफा, अब इन विषयों में भी कर सकेंगे PG | पढ़िए - 15 दिनों का रोडमैप

दरअसल, ये मामला इस साल 13 फरवरी का है। राजद के एमएलसी सुनील कुमार सिंह पर बजट सत्र के दौरान असंसदीय टिप्पणी और अमर्यादित आचरण करने का आरोप लगा था। इसके बाद विधान पार्षद रामवचन राय की अध्यक्षता वाली आचार समिति ने रिपोर्ट में सुनील कुमार सिंह को अनैतिक आचरण का दोषी पाया है। समिति ने सुनील सिंह को परिषद की सदस्यता से मुक्त किए जाने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें:  बिहार MLC चुनाव से पहले पटना में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, नेताओं को मिला 'जीत का प्लान'!

अब समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को एमएलसी सुनील कुमार सिंह की विधान परिषद से सदस्यता रद्द कर दी गई है। जांच समिति का कहना है कि सुनील सिंह ने सदन के सदस्य बने रहने की पात्रता खो दी है।

सदस्यता समाप्त करने के बाद सुनील सिंह ने सदन में कहा कि जिसको फांसी दी जा रही, उसकी बात तो सुन ली जाए। उन्होंने डॉ. रामवचन राय पर आरोप लगाया कि उप सभापति बनने के लिए ये सब किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! दिवाली-छठ पर मिथिलांचल के लिए शकूरबस्ती-झंझारपुर स्पेशल समेत 3 नई ट्रेनें, अब घर जाना हुआ आसान

Bihar Festival Trains: त्योहारों के दौरान बिहार आने-जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने दिवाली और छठ को देखते हुए चंडीगढ़, दिल्ली और मिथिलांचल रूट पर 3 जोड़ी फेस्टिवल स #BiharFestivalTrains,#SpecialTrains,#ChhathDiwali

पटना में भयानक लापरवाही! डिलीवरी के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजलक्ष्मी की मौत, नवजात बच्चा हुआ अनाथ

Bihar Medical Negligence: पटना के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद बीएओ राजलक्ष्मी की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिससे नवजात बच्चा मां से #BiharMedicalNegligence,#PatnaHospital,#MedicalApathy

बिहार में प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं से निपटने – इंसिडेंट रिस्पांस टीम IRT का गठन ! मुख्य सचिव की सीधी निगरानी में नई...

Bihar Disaster Management: बिहार में अब प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं से निपटने के लिए एक नई और मजबूत व्यवस्था लागू की गई है। राज्य में राज्यस्तरीय इंसिडेंट रिस्पांस टीम (IRT) का गठन किया #BiharDisaster,#IRTBihar,#DisasterManagement

बड़ी खबर! बिहार में नर्सों के 36 तबादला आदेश रद्द, स्वास्थ्य विभाग ने अचानक पलटा फैसला

Bihar Staff Nurse Transfer: बिहार स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ नर्सों के तबादलों से जुड़े 36 पूर्व आदेशों को रद्द कर दिया है। यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 30 सितंबर 2026 को जारी नए आदेश के तहत हुआ #BiharStaffNurse,#HealthDepartmentBihar,#TransferOrder