spot_img

चारा घोटाला केस में सजा काट रहे बिहार के पूर्व सांसद आरके राणा का दिल्ली AIIMS में निधन

spot_img
- Advertisement -

चारा घोटाले में सजायाफ्ता पूर्व सांसद रबींद्र कुमार राणा का एम्स दिल्ली में इलाज के दौरान बुधवार को निधन हो गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

उन्हें एक दिन पहले मंगलवार को रिम्स रांची से एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स ले जाया गया था। उन्होंने अपराह्न् लगभग साढ़े तीन बजे आखिरी सांस (RK Rana passes away at Delhi AIIMS) ली। बताया जा रहा है कि आरके राणा की मृत्यु मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  2027 तक बदलेगी दरभंगा की तस्वीर! अयोध्या जैसा जानकी मंदिर, काशी कॉरिडोर जैसा विष्णुपद, कुशेश्वरस्थान का भी होगा कायाकल्प, जानिए

जानकारी के अनुसार, चर्चित चारा घोटाले से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। चारा घोटाला में सजायाफ्ता पूर्व सांसद आरके राणा का निधन हो गया है। राणा डोरंडा ट्रेजरी से गवन मामले में रांची के होटवार जेल में सजा काट रहे थे। तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें 16 मार्च को रिम्स रांची में भर्ती कराया गया था।

लेकिन राणा की तबीयत लगातार खराब होती जा रही थी। डॉक्टर के मुताबिक आर के राणा मल्टी ऑर्गन फेल्योर से जूझ रहे थे। उनके कई अंग एक साथ खराब हो गए थे। इस वजह से उन्हें रिम्स रांची से दिल्ली रेफर कर दिया गया था। कल मंगलवार को जेल की प्रक्रिया पूरी करके उन्हें एम्स में लाया गया था। दिल्ली में ही राणा ने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें:  पटना-हाजीपुर वालों के लिए खुशखबरी! जाम से मिलेगी मुक्ति, नया गंगा पुल इस साल होगा चालू

जानकारी के मुताबिक पूर्व सांसद आरके राणा के बेटे उनके साथ हैं पूर्व सांसद के पार्थिव शरीर को रांची लाने की तैयारी चल रही है। रांची की सीबीआई कोर्ट ने बीते 21 फरवरी को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ आरके राणा को भी 5 साल की सजा सुनाई थी। उपर 60 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था। आर के राणा बिहार के खगड़िया से सांसद रहे थे।

बीते 15 मार्च को रांची के होटवार जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद राणा को रांची स्थित रिम्स में दाखिल कराया गया था। यहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मेडिकल बोर्ड ने उनकी बिगड़ती स्थिति को देख उन्हें मंगलवार को एम्स के लिए रेफर किया था।

यह भी पढ़ें:  बिहार में रोहिणी नक्षत्र, और अब आर्द्रा नक्षत्र, दोहरा मार...25 दिन में 52% कम हुई बारिश, बड़ा अलर्ट, दरभंगा में 17% तो इन जिलों में लगा ‘ ब्रेक ’, पढ़िए

चारा घोटाला केस में सजा काट रहे बिहार के पूर्व सांसद आरके राणा का दिल्ली AIIMS में निधन
चारा घोटाला केस में सजा काट रहे बिहार के पूर्व सांसद आरके राणा का दिल्ली AIIMS में निधन

राणा 14वीं लोकसभा में बिहार के खगड़िया संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सांसद रह चुके थे। वह बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके थे।

आरके राणा को रांची के डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में अदालत ने बीते 21 फरवरी को दोषी ठहराया था। उन्हें पांच साल की कैद और 60 लाख रुपये के जुर्माने की सजा दी गई थी। इसी मामले में लालू प्रसाद यादव को भी पांच साल की सजा हुई है। इसके पहले देवघर कोषागार से 89 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में भी उन्हें सजा हो चुकी थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मिथिलांचल के यात्रियों का लंबा इंतजार खत्म… अब कीजिए तिरुपति बालाजी के दर्शन, इस ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज, जानिए ख़ुशख़बरी

Bihar Raxaul Tirupati Express: रेलवे ने रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस (17434/17435) के जनकपुर रोड स्टेशन पर ठहराव का बड़ा फैसला लिया है। इससे मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को तिरुपति यात्रा मे#BiharNews,#RaxaulTirupatiExpress,#JanakpurRoad

‘थाने में बंद रखा, FIR भी नहीं लिखी…’ बिहार में थानाध्यक्ष समेत 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, जानिए क्या है मामला

Bihar Police Suspension: जमुई में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। चंद्रदीप थाने के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार समेत दो पुलिसकर्मियों को अवैध हिरासत और केस दर्ज न करने के आरोप में निलंब#BiharPoliceSuspension,#JamuiNews,#PoliceAccountability

“अब VIP भी लाइन में…” देवघर श्रावणी मेले में VIP दर्शन पर रोक, AI से होगी भीड़ की निगरानी, जानिए नए नियम

Bihar Shravani Mela: देवघर में 30 जुलाई से शुरू हो रहे राजकीय श्रावणी मेले में VIP दर्शन की सुविधा नहीं मिलेगी और डबल डेकर वाहनों पर भी रोक रहेगी। बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बैठक#BiharShravaniMela,#DeogharNews,#SawanMela

2027 तक बदलेगी दरभंगा की तस्वीर! अयोध्या जैसा जानकी मंदिर, काशी कॉरिडोर जैसा विष्णुपद, कुशेश्वरस्थान का भी होगा कायाकल्प, जानिए

Bihar Religious Tourism: बिहार में धार्मिक पर्यटन को विश्वस्तरीय पहचान देने की तैयारी है। पुनौराधाम, गया, मुंगेर सहित कई जिलों के मंदिरों का अयोध्या-काशी मॉडल पर विकास हो रहा है, जिससे#BiharReligiousTourism,#TempleDevelopment,#BiharNews