spot_img

Patna रो रहा है…दर्दनाक…Truck-Auto की टक्कर, 7 की मौत, 4 नाजुक

spot_img
- Advertisement -

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक-ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, 4 घायल

मसौढ़ी के नूरा पुल के पास हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

पटना, 25 फरवरी: पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

कैसे हुआ हादसा?

📌 नूरा पुल के पास ट्रक का एक्सल टूटा, जिससे वह असंतुलित होकर ऑटो से टकरा गया।
📌 ऑटो में 10 मजदूर सवार थे, जो पटना से नौबतपुर की ओर जा रहे थे।
📌 टक्कर इतनी भीषण थी कि 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
📌 आठवें व्यक्ति का शव ट्रक के नीचे फंसा है, जिसे निकालने का प्रयास जारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के उद्यमियों के लिए आई बड़ी खबर! अब नहीं जाएगी 3500 करोड़ की पूंजी, बैंक और संघ ने मिलाया हाथ

मृतकों की पहचान

नामउम्रनिवासीपिता का नाम
सुशील राम (ऑटो ड्राइवर)30 वर्षहांसडीहस्व. शत्रुघन राम
मेश बिंद40 वर्षडोरीपरशिवनाथ बिंद
विनय बिंद40 वर्षडोरीपरस्व. संतोषी बिंद
मतेंद्र बिंद30 वर्षडोरीपरभुलेटन बिंद
उमेश बिंद40 वर्षडोरीपरसोमर बिंद
उमेश बिंद30 वर्षडोरीपरमछरू बिंद
सूरज ठाकुर20 वर्षबेगमचकअर्जुन ठाकुर
यह भी पढ़ें:  पटना में ड्राइवरों का 'पावर शो'! 38 जिलों से आए 4000 चालक, जानें क्यों ठप हुई राजधानी?

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और प्रशासन

📌 पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
📌 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
📌 हादसे की जांच जारी है, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मसौढ़ी-नौबतपुर मार्ग पर धनीचक मोड़ के पास ट्रक और ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना को बेहद दुखद बताया और मृतकों के परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सरकार दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  चंपारण की बदल जाएगी किस्मत! तीन नए एक्सप्रेसवे से शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, बेतिया, रक्सौल और किशनगंज को मिलेंगे बड़े फायदे

विधायक ने मुआवजे की मांग की
📌 मसौढ़ी की विधायक रेखा देवी मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।📌 मसौढ़ी की विधायक रेखा देवी ने भी हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।

📌 उन्होंने सरकार से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

👉 प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, जबकि घायलों का इलाज जारी है।

शोक में डूबा गांव

इस हादसे से खराट और डोरीपर गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। ये सभी मजदूर पटना में काम कर रात को घर लौट रहे थे।

👉 प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वैशाली में PM मोदी का आज मेगा शो! लाखों की भीड़ के लिए ऐसी तैयारी, जानें रूट और पार्किंग

Vaishali PM Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली पहुंच रहे हैं। लाखों की भीड़ के लिए 20 लाख वर्गफीट में सभा स्थल तैयार किया गया है। नीतीश सेतु समेत कई विकास परियोजन#VaishaliPMVisit,#BiharNews,#PMModi

बिहार के उद्यमियों के लिए आई बड़ी खबर! अब नहीं जाएगी 3500 करोड़ की पूंजी, बैंक और संघ ने मिलाया हाथ

Bihar MSME: बिहार में MSME सेक्टर को बढ़ावा देने और राज्य से बाहर जा रही 3,500 करोड़ की पूंजी को रोकने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और बिहार उद्यमी संघ ने हाथ मिलाया है। इ#BiharMSME,#BiharIndustry,#CentralBankOfIndia

बिहार में बिजली क्रांति! ₹1.72 लाख करोड़ का बंपर निवेश, अडानी-NTPC ला रहे ये बड़े प्रोजेक्ट

Bihar Energy Investment: बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में शुक्रवार को 1.72 लाख करोड़ रुपये के छह ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। अडानी, NTPC, टोरेंट और ग्रीनको जैसी कंपनियां नवादा, जमुई, ब#BiharEnergy,#AdaniProjects,#NuclearPower

गया में धू-धू कर जली CNG कार, शीशा तोड़कर ऐसे बची दो लोगों की जान!

Gaya Car Fire: गया के डोभी ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार देर शाम एक CNG कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार सवार दो लोगों ने हिम्मत दिखाकर शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई।#GayaNews,#CarFire,#BiharAccident