back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

Big Relief For Children | ठंड के कारण स्कूल बंद….नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के बच्चों को बड़ी राहत

मौसम विभाग ने 12 से 15 जनवरी के बीच कई जिलों में कोल्ड डे और कोल्ड वेव की आशंका जताई है। अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। इसको लेकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, स्कूलों के लिए नया आदेश जारी किया गया है, जहां, स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आगामी 16 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। फिलहाल पटना जिला प्रशासन ने यह आदेश 16 जनवरी (School closed due to cold…) तक के लिए दिया है।

- Advertisement -

Big Relief For Children | नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद रहेंगे

इसमें नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। वहीं नौवीं के उपर की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 3.30 बजे के बीच होगी।

- Advertisement -

Big Relief For Children | राजधानी पटना समेत पूरा बिहार शीतलहर की चपेट में

पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने 8वीं तक के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश जारी किया है। राजधानी पटना समेत पूरा बिहार शीतलहर की चपेट में है। तापमान में लगातार गिरावट के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। बढ़ते ठंड के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों के संचालन का समय बदला था जो नाकाफी साबित हो रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jeevika Didis के लिए बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला: 67 करोड़ की आयकर छूट से खुलेंगे समृद्धि के द्वार!

16 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध

स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में पटना जिला प्रशासन ने आगामी 16 जनवरी तक 8वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Big Relief For Children | वर्ग 9 से ऊपर की कक्षाओं के लिए अलग है आदेश

जिला प्रशासन ने वर्ग 9 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पहले के आदेश के अनुरूप सुबह 09.00 से दोपहर 03.30 बजे के बीच सावधानी के साथ संचालित करने का आदेश दिया है। मिशन दक्ष तथा बोर्ड परीक्षा को लेकर संचालित किए जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन जारी रहेगा। यह आदेश 13 से 16 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

प्रशासन से अभिभावकों की अपील

दरभंगा के लिए कब आएगा आदेश अब अभिभावकों की नजर इस बात पर टिकी है। कारण, सूदूर प्रखंडों में लगातार बच्चों और शिक्षकों की तबीयत ठंड से खराब हो रही है। छात्राएं स्कूलों में बेहोश हो रही हैं। शिक्षक उल्टियां कर रहे हैं। अस्पताल में इलाज कराने की मजबूरी आन पड़ी है। ऐसे में, अभिभावकों ने दरभंगा प्रशासन से भी स्कूल बंद रखने की अपील की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Royal Enfield Hunter 350: कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज का संगम!

Royal Enfield Hunter 350: क्या आप भी हर दिन कॉलेज या ऑफिस जाने के...

Indian Cricket Team: सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से हार के बाद संजय मांजरेकर ने बताई भारतीय टीम की 3 बड़ी गलतियां

Indian Cricket Team: भारतीय फैंस का दिल एक बार फिर टूट गया! टी20 वर्ल्ड...

Stock Market में बहार: सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार, निवेशक मालामाल!

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 23 फरवरी...

”दो दीवाने शहर में’ vs ‘अस्सी’: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कौन पड़ा भारी, जानें तीसरे दिन की कमाई!

Box Office Collection News: 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दो बिल्कुल अलग मिजाज...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें