back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

अभी और इंतजार, फिलहाल नहीं खुलेंगे बिहार के सरकारी-निजी स्कूल, मदद की गुहार भी ठुकराई

spot_img
- Advertisement - Advertisement

शिक्षा मंत्री ने कहा, बच्चों की जान के साथ नहीं किया जा सकता खिलवाड़
निजी स्कूल संचालकों की ओर से सरकार से की गई मदद की मांग भी ठुकराई  

- Advertisement -

पटना, देशज न्यूज। बिहार के सभी निजी और सरकारी स्कूलों के फिलहाल खुलने की कोई उम्मीद नहीं है। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने निजी स्कूल संचालकों की इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है कि स्कूल खोले जाने चाहिए। शिक्षा मंत्री उन स्कूलों पर भी जमकर बरसे हैं जो कोरोना काल में सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

- Advertisement -

शिक्षा मंत्री ने कहा है कि कोरोना की प्रकृति बदल रही है। पिछले दिनों दिल्ली में कोरोना का संक्रमण कुछ कम जरुर हुआ लेकिन फिर उसके मामले तेजी से बढ गये। अगर ऐसे में सरकारी स्कूलों में बच्चों को आने की इजाजत दे दी जाती है और कुछ हुआ तो सरकार ही जिम्मेदार मानी जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती। लिहाजा अभी स्कूलों को खोलने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।  निजी स्कूलों के संचालकों ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है। उनका कहना है कि कोरोना के कारण स्कूलों को काफी क्षति हुई है। इसलिए सरकार द्वारा निजी स्कूलों को पैसा देना चाहिये। इस मांग से नाराज शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि स्कूल संचालक सरकार से मांग कैसे कर सकते हैं। वे जब कमाई कर रहे थे, तब तो सरकार को किसी तरह का अतिरिक्त टैक्स नहीं दे रहे थे। कोरोना के कारण दिक्कत सबको हुई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार एक क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक करेगी। उस बैठक में यह देखा जायेगा कि समस्याओं का कैसे निराकरण किया जा सकता है। बिहार में शिक्षा व्यवस्था कैसे पटरी पर आये, सरकार इस पर काम करेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Ration Card Bihar: बिहार में 33 लाख से अधिक राशन कार्ड रद्द, अब गरीबों को मिलेगा सही हक!

उन्होंने कहा कि सरकार ने निजी स्कूल के लिए एक एक्ट बनाया है। इसका मकसद है कि निजी स्कूलों में एक पारदर्शी व्यवस्था हो सके। कोरोना काल में स्कूलों को हुए नुकसान की भरपाई पर शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि कोरोना का साइड इफेक्ट यह है कि अभिभावकों ने पुरानी फीस नहीं चुकाई तो बिहार के प्राइवेट स्कूल बच्चों के ऑनलाइन टेस्ट के रिजल्ट रोक देंगे। उन्हें स्कूलों से टीसी  भी नहीं दिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अमावस्या पर क्यों नहीं धोते बाल: जानिए ज्योतिषीय और धार्मिक कारण

Amavasya: भारतीय संस्कृति में प्रत्येक तिथि और पर्व का अपना विशेष महत्व है, जो...

Amisha Patel News: अमीषा पटेल पर गैर-जमानती वारंट, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या है पूरा मामला!

Amisha Patel News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में विवादों का साया अक्सर मंडराता...

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितरों की शांति और सुख-समृद्धि के लिए करें विशेष दान

Amavasya 2026: फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।...

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की राह हुई मुश्किल, जानें कैसे पहुंचेगा सुपर 8 में!

T20 World Cup 2026: क्रिकेट के महासमर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच अपने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें