पटना, देशज टाइम्स – राजधानी पटना में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एसके पुरी थाना क्षेत्र के अटल पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया, जिसमें एक महिला सिपाही की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं।
10:30 से चल रहा था वाहन चेकिंग अभियान
हादसा बुधवार रात 10:30 बजे से 12:30 बजे के बीच हुआ। पटना पुलिस द्वारा अटल पथ पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को रौंद दिया।
हादसे में महिला सिपाही की मौत, दो घायल
नाम | पद | स्थिति | अस्पताल |
---|---|---|---|
कोमल | महिला सिपाही | मौत (PMCH में इलाज के दौरान) | PMCH |
दीपक कुमार | सब-इंस्पेक्टर (SI) | गंभीर रूप से घायल | निजी अस्पताल |
अवधेश कुमार | असिस्टेंट SI (ASI) | घायल | निजी अस्पताल |
घटना के बाद मची अफरा-तफरी, एसएसपी मौके पर पहुंचे
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पटना एसएसपी अवकाश कुमार समेत कई अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को तत्काल निजी अस्पताल भेजा गया। जिस गाड़ी से हादसा हुआ उसपर पार्टी विशेष का झंडा लगने की बात कही जा रही जिसकी जांच हो रही।
ड्राइवर फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वाहन की पहचान कर ली गई है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी संभव है। ऐसे में, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं।चेकिंग अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों की जांच जरूरी क्यों नहीं समझी जा रही।