back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 21, 2026
spot_img

पटना से पिकअप से आ रहे मुर्गी दाना व्यापारी परवेज का अपहरण कर स्कार्पियो सवार अपराधियों ने दो लाख कैश लूटे,

spot_img
- Advertisement -

या-पटना सड़क मार्ग पर जिला के चाकन्द थाना क्षेत्र के बीथो मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात स्कार्पियो सवार अपराधियों ने एक मुर्गी दाना व्यापारी को बंधक बनाकर दो लाख रुपया लूट लिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

लूट के उपरांत अपराधियों ने व्यापारी को बेलागंज थानाक्षेत्र के पाली गांव के समीप छोड़ फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को पीड़ित व्यापारी से घटनाक्रम के बारे में जानकारी मिली।

- Advertisement -

घटना के सम्बंध में पीड़ित व्यापारी पटना के दीघा निवासी पप्पू ने बताया कि वो अपने कारोबार को लेकर गुरुवार की शाम पटना से पिकअप वाहन से गया आ रहे थे। उसी दौरान पटना के ही मुर्गी दाना व्यापारी परवेज ने चाकन्द थाना क्षेत्र के रसलपुर स्थित एक लाइन हॉटल पर खाना खाने के लिए रुकवाया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार में अब 24 घंटे में मिलेगा PNG Connection, सरकार का फरमान, लाखों घरों के किचन की बदलेगी तस्वीर, इन 20 जिलों में भी जल्द शुरू होगी सेवा !

इसके उपरांत दोनों व्यक्ति हॉटल से खाना खा अपने अपने वाहन से गया की ओर निकले। उसी दौरान बीथो मोड़ के समीप एक स्कार्पियो ओवर टेक कर उसके वाहन को रुकवाया। जिसपर चालक, उपचालक के अलावे वो बैठे थे।

स्कार्पियो से तीन-चार की संख्या में उतरे अपराधियों ने गाड़ी से खींचकर उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा लिया और स्कार्पियो को पटना की ओर मोड़ लिया। इस दौरान गाड़ी में दो-तीन लोग और बैठे थे। सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट करने लगे और पास में रहे दो लाख रुपया छीन लिया। इसके बाद बेलागंज के पाली गांव के समीप उन्हें उतार दिया। रात में अज्ञात व्यक्ति को देख पाली गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने व्यापारी को अपने कब्जे में लेकर घटना की जानकारी प्राप्त की।

चाकन्द थानाध्यक्ष मृत्युंजय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों वाहनों में रहे लोगो की मोबाइल सीडीआर निकाला जा रहा है। इसके बाद घटना का उदभेदन कर लिया जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार-मॉरीशस के रिश्तों में नया अध्याय, जानिए कैसे Bihar Mauritius relations से बदलेगी पर्यटन की तस्वीर

Bihar Mauritius relations: बिहार-मॉरीशस के रिश्तों में नया अध्याय, जानिए कैसे Bihar Mauritius relations...

Android Malware: नोट्स ऐप्स को निशाना बना रहा ‘पर्सियस’ मैलवेयर, ऐसे बचें

Android Malware: नया खतरा गूगल कीप, सैमसंग नोट्स और शाओमी नोट्स यूजर्स पर मंडरा...

Bihar Weather: कुशेश्वरस्थान में आसमानी आफत ने मचाई तबाही, आंधी-बारिश से सैकड़ों एकड़ गेहूं-मकई की फसल बर्बाद

Bihar Weather: कुशेश्वरस्थान। आसमान से बरसी आफत ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें