back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Bihar में रिश्वतखोरी पर एक्शन! SI मेघनाथ ₹5000, ASI अभिनंदन ₹10,000 लेते रंगेहाथ ट्रैप

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में आज का दिन शुक्रवार घूसखोरों के नाम रहा। विजिलेंस की टीम ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में दो रिश्वतखोरों को दबोचकर शाली के महुआ थाना में SI मेघनाथ राम को ₹5000 लेते पकड़ा। वहीं, पटना के दीदारगंज थाना में ASI अभिनंदन कुमार को ₹10,000 लेते रंगेहाथ ट्रैप किया।

- Advertisement -

महुआ थाने के दारोगा मेघनाथ राम रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

वैशाली जिले के महुआ थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर मेघनाथ राम को विजिलेंस टीम ने सोमवार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, दारोगा एक केस (संख्या 409/25) में मदद के एवज में 5000 रुपये की मांग कर रहे थे।

- Advertisement -

छतवारा चौक पर रिश्वत लेते पकड़ा गया दारोगा

महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा चौक पर दारोगा ने परिवादी दामोदर सिंह से पैसे लिए, तभी विशेष निगरानी इकाई (Vigilance) ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ लिया। बताया गया कि दामोदर सिंह ने इस बाबत विजिलेंस टीम से पूर्व में ही शिकायत की थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Water Crisis: क्या 2050 तक प्यासा हो जाएगा बिहार? IIT पटना की चेतावनी और सरकार का 'रिवर्स प्लान'!

निगरानी विभाग के डीएसपी ने बताया कि आरोपी दारोगा को मौके पर पकड़ा गया, और अब आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पटना में 10 हजार की रिश्वत लेते ASI अभिनंदन कुमार गिरफ्तार

पटना के दीदारगंज थाना में तैनात ASI अभिनंदन कुमार को भी 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया

ऑटो रिक्शा छोड़ने के बदले मांगी रिश्वत

फतुहा निवासी रोहित कुमार पीतांबर ने आरोप लगाया कि दीदारगंज थाना द्वारा जब्त उनके ऑटो को छोड़ने के लिए ASI ने 10,000 रुपये की मांग की थी। परेशान होकर रोहित ने विजिलेंस को शिकायत दी।

निजी आवास से हुई गिरफ्तारी

शिकायत के बाद जाल बिछाकर विशेष निगरानी इकाई की टीम ने दीदारगंज थाना के सामने स्थित उनके निजी आवास से ASI अभिनंदन कुमार को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। इस कार्रवाई की पुष्टि फतुहा डीएसपी निखिल सिंह ने की है।

यह भी पढ़ें:  Patna News: रानीतालाब में ज्वेलरी शॉप और अंदर अपराधी... लाखों की सेंधमारी, पढ़िए सबूत भी सफ़ा चट

निगरानी विभाग का भ्रष्टाचार विरोधी अभियान जारी

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई का अभियान लगातार जारी है। हाल के दिनों में कई घूसखोर अधिकारियों को रंगेहाथ पकड़ा गया है। राज्य सरकार की ओर से भी कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत में Electric Car क्रांति: एसयूवी का बढ़ता दबदबा

Electric Car: भारत का ऑटोमोबाइल बाजार एक ऐसे रोमांचक मोड़ पर है जहां इलेक्ट्रिक...

नेहा कक्कड़ का ‘नो ऑटोट्यून’ गाना ‘मिल लेना एक बार’ हुआ वायरल, फैंस हुए दीवाने

नेहा कक्कड़ का 'नो ऑटोट्यून' गाना 'मिल लेना एक बार' हुआ वायरल, फैंस हुए...

Darbhanga News: जब SDO की नजर पड़ी नई अल्ट्रासाउंड मशीन पर… पढ़िए तो क्यों मचा हड़कंप

Kusheshwarsthan News: शनिवार का दिन कुशेश्वरस्थान के स्वास्थ्य महकमे के लिए किसी इम्तिहान की...

Bankipur Development: बांकीपुर में विकास का पहिया हुआ तेज़, विधायक नितिन नवीन ने संभाली कमान

Bankipur Development: पटना की गलियों में विकास की बहार लाने की कोशिशें अब कागज़...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें