spot_img

Bihar News|Patna News|Nawada News| Scorpio Hiva में भीषण टक्कर, मुंडन संस्कार में जा रहे 6 लोगों की मौत, आधा दर्जन जख्मी

spot_img
- Advertisement -

Bihar News|Patna News|Nawada News| Scorpio Hiva में भीषण टक्कर, मुंडन संस्कार में जा रहे 6 लोगों की मौत, आधा दर्जन जख्मी| जहां, पटना से बड़ी खबर है। यहहां, बाढ़ मुंडन कराने स्कार्पियो से जा रहे नवादा जिले के हमीदपुर बारा निवासी की हाइवा से टक्कर में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

Bihar News|Patna News|Nawada News| उमानाथ बाढ़ मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे

इसमें,ऑन स्पॉट पांच लोगों की मौत (Six people died in Scorpio Hiva collision in Patna) हो गई। वहीं एक की मौत इलाज के दौरान हो गई है। दुर्घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को रात में ही पटना रेफर किया गया। सभी नवादा जिला के नरहट थाना के खैरा से उमानाथ बाढ़ मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली पर बड़ा सवाल: सब्सिडी छोड़ने की अपील के बाद छिड़ी बहस

Bihar News|Patna News|Nawada News| मंगलवार को सुबह 3:00 बजे अहले सुबह रामचंद्र यादव

जानकारी के अनुसार, नवादा के नरहट से मंगलवार को सुबह 3:00 बजे अहले सुबह रामचंद्र यादव अपने परिवार के साथ अपने परिवार के साथ स्कार्पियो गाड़ी से बाढ़ उमानाथ मंदिर में मुंडन करवाने परिवार के साथ निकले थे।

यह भी पढ़ें:  बेतिया में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को रौंदा, तीन युवकों की हालत गंभीर

हमीरपुर बारा, नरहट, नवादा निवासी मुकेश कुमार के पुत्र हीरालाल का बाढ़ के उमानाथ में मुंडन के क्रम में सभी लोग दो निजी वाहन से जा रहे थे। इसी बीच आगे चल रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाद में पीछे से आ रहे स्कॉर्पियो में सवार परिवार वालों ने सभी को इलाज के लिए पुलिस के सहयोग से भर्ती कराया।

Bihar News|Patna News|Nawada News| स्कार्पियो ड्राइवर को नींद लग गई

सब लोग हसी खुशी से जा रहे थे कि बाढ़ बख्तियारपुर फोरलेन समीप स्कार्पियो ड्राइवर जो 100 किलोमिटर प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी चला रहा था। अचानक स्कार्पियो ड्राइवर को नींद लग गई। गाड़ी संतुलन खोकर खड़ी हाइवा से टकरा गई। इससे स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। इसमें, रिशु कुमारी, नीरज कुमार, पार्वती देवी,भगतिनी, कमला देवी, निर्मला देवी की मौत हो गई। जबकि, घायलों में इंदु देवी निवासी नरहट, नीतू कुमारी निवासी गिरियक, कौशल कुमार, किटू कुमार, मीना देवी और रीता देवी शामिल हैं।

परिजनों को बताया कि स्कॉर्पियो में 11 लोग सवार थे। घटना का कारण ड्राइवर का नींद लगने के कारण से यह घटना घटी है। स्कॉर्पियो ड्राइवर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी चला रहा था। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सबको पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम का माहौल है। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News जाले में राधाकृष्ण को लगा 56 भोग! गोवर्धन पूजा पर उमड़ी भक्तों की भीड़

Jale Govardhan Puja: जाले के रतनपुर और गौतमाश्रम में मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान राधाकृष्ण युगल सरकार और पाहुन सरकार को 56 प्रकार के व्य#JaleNews,#GovardhanPuja,#AnnakootMahotsav

दरभंगा में हत्या के आरोपियों की खैर नहीं! पुलिस ने ढोल बजाकर चिपकाया इश्तेहार, संपत्ति होगी जब्त

Darbhanga News: दरभंगा में मामूली विवाद में पड़ोसी की हत्या करने वाले पांच फरार आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। न्यायालय के आदेश पर उनके घरों पर ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाए ग#DarbhangaNews,#BiharCrime,#PoliceAction

Darbhanga Crime जाले पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर गश्त, दो वारंटी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Jale Police: जाले पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान दो अलग-अलग पंचायतों से दो अजमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार को दरभंगा न्यायालय में पेश किया गया।#JalePolice,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga News अहल्यास्थान महोत्सव में बड़ा बदलाव: अब नहीं बजेंगे फूहड़ गीत! जानिए क्या हुआ फैसला

Bihar Ahalya Sthan Mahotsav: बिहार के प्रसिद्ध अहल्यास्थान महोत्सव में इस बार फूहड़ गीतों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। न्यास ने आध्यात्मिक गरिमा बनाए रखने और भक्ति संगीत व मिथिला संस्कृति को#BiharNews,#AhalyaSthanMahotsav,#MithilaCulture