back to top
27 जुलाई, 2024
spot_img

कोविड ग्रस्त कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, इधर…बिहार की मंत्री लेसी सिंह कोरोना पॉजिटिव

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

ई दिल्ली और बिहार से कोरोना से जुड़ी दो खबरें आ रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं,बिहार की मंत्री लेसी सिंह कोटोना पॉजिटिव हो गई हैं। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसकी पुष्टि करते कहा है कि सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में ही रखा गया है। उन्होंने कहा, “हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंता और शुभेच्छाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।”

यह भी पढ़ें:  Patna से Darbhanga तक खत्म होगी जाम की झंझट!@2.50 मिलियन डॉलर की योजना, वैज्ञानिक तरीके मिलेंगी निजात, Traffic Survey Begins!

कोविड ग्रस्त कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, इधर...बिहार की मंत्री लेसी सिंह कोरोना पॉजिटिवइधर, मंत्री लेसी सिंह कोटोना पॉजिटिव हो गई हैं। शनिवार को दिन में कोरोना के लक्षण पर एंटीजन जांच कराया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद आरटीपीसीआर (RTPCR) जांच के लिए सैंपल दिया गया। उनकी आरटीपीसीआर(RTPCR) रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

बताया जाता है कि बेतिया में मंत्री लेसी सिंह महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। मोतिहारी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ही तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों से सम्पर्क करने पर एंटीजन टेस्ट के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। मंत्री लेसी सिंह के साथ रहने वाले सभी लोगों की जांच करवाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की 2 जून को कोविड संबंधित रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद उनकी बेटी प्रियंका गांधी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। वहीं, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मंत्री लेसी सिंह ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मंत्री लेसी सिंह ने अपने समर्थकों से आवास पर नहीं आने का अनुरोध किया है।

जरूर पढ़ें

Patna से Darbhanga तक खत्म होगी जाम की झंझट!@2.50 मिलियन डॉलर की योजना, वैज्ञानिक तरीके मिलेंगी निजात, Traffic Survey Begins!

सरकारी पहल शुरू है। समाधान निकलेगा। ट्रैफिक संकट से निजात मिलेंगी। भविष्य ही नहीं...

Success Story of Dheeraj Kamat | न नौकरी, न पैसा – Darbhanga के इस युवक ने झाड़ू बनाकर खड़ा किया अपना साम्राज्य!

न नौकरी, न पैसा – दरभंगा के इस युवक ने झाड़ू बनाकर खड़ा किया...

Darbhanga Patna पैसेंजर में गुंडों का तांडव! छात्रों को बोगी में घुसकर पीटा, प्लेटफार्म पर भी दौड़ा-दौड़ाकर मारा, हिंसा का VIDEO VIRAL

दरभंगा | शिशो हॉल्ट पर शनिवार को एक खौफनाक घटना सामने आई, जब दरभंगा-पटना...

Singhwara में ये कौन था? पेट्रोल पंप पर ये हंगामा क्यों बरपा? पता चला थोड़ी सी जो पी ली है…

सिंहवाड़ा में ये कौन था? पेट्रोल पंप पर ये हंगामा क्यों बरपा? पता चला...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें