back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

अब बिहार में प्रत्येक शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कैंप, प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को लाभार्थी दे सकेंगे आवेदन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (एमकेयूवाई) को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जहां पर सम्बंधित क्षेत्र की गर्भवती और धातृ महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इस संबंध में समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) निदेशालय के निदेशक ने जिला प्रोग्राम पदाधिकारियों को पत्र जारी कर दिशा-निर्देश दिया है।

- Advertisement -
अब बिहार में प्रत्येक शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कैंप, प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को लाभार्थी दे सकेंगे आवेदन
अब बिहार में प्रत्येक शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष कैंप, प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को लाभार्थी दे सकेंगे आवेदन

इसके अनुसार पीएमएमवीवाई के लिये प्रत्येक माह के हर शनिवार को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिये प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को लाभार्थी आंगनबाड़ी केंद्र पर आवेदन दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land Registry: बिहार लैंड रजिस्ट्री BIG NEWS मार्च के बाद जमीन खरीदना होगा महंगा, सरकार बढ़ाएगी MVR दरें

गर्भावस्था पंजीकरण कराने के बाद 1000 रुपए
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के तहत पहली बार मां बनने वाली गर्भवती/धातृ महिला को सशर्त 5000/- तक की सहायता प्रदान की जाती है। जिसमें अंतिम मासिक चक्र (एलएमपी) के 150 दिनों के अन्दर गर्भावस्था पंजीकरण कराने के बाद 1000 रुपये, गर्भावस्था के छः माह पूरा होने पर कम से कम एक बार प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) कराने के बाद 2000 रुपये तथा नवजात शिशु का जन्म पंजीकरण एवं टीकाकरण कराने के बाद 2000 रुपये खाते में भेजी जाती है।

9 से 12 साल की आयु के लिए 1500 रुपये प्रदान किए जाते हैं
पोषण अभियान के जिला समन्वयक पंकज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 1 से 2 साल की आयु के लिए 600 रुपये, 3 से 5 साल की आयु के लिए 700 रुपये, 6 से 8 साल की आयु के लिए 1000 रुपये तथा 9 से 12 साल की आयु के लिए 1500 रुपये प्रदान किए जाते हैं।

सेनेटरी नैपकिन खरीदने के लिए
बिहार सरकार द्वारा 300 रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है। वहीं, इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने पर 25,000 रुपये और स्नातक उत्तीर्ण करने पर 50,000 रुपये दिए जाते हैं।

ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
सभी आंगनबाड़ी केन्द्र पर माह के प्रत्येक शनिवार को योजना अंतर्गत विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी घर बैठे http:cdsonline.bih.nic.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा वे निकटतम आंगनबाड़ी केन्द्र से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिये शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के आधार पंजीकरण के लिए अनिवार्य दस्तावेज (माता/पिता/अभिभावक अपने आधार कार्ड एवं बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र) के साथ प्रखंड स्तरीय आधार पंजीकरण केन्द्र से संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी: Free Fire MAX Redeem Codes से पाएं एक्सक्लूसिव उपहार!

Free Fire MAX Redeem Codes: गेमिंग की दुनिया में रोमांच और पुरस्कारों का सिलसिला...

भारतीय क्रिकेट टीम: पाकिस्तान महामुकाबले से पहले मोबाइल का ‘सीक्रेट’ प्लान!

Indian Cricket Team: फैंस का उत्साह चरम पर है! आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026...

Mahashivratri: एक शिकारी की अनोखी शिव भक्ति… महाशिवरात्रि व्रत का महत्व और शिकारी की कथा कैसे बदली जिंदगी

Mahashivratri: अध्यात्म और भक्ति का अद्भुत पर्व महाशिवरात्रि, भगवान शिव और देवी पार्वती के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें