back to top
5 अगस्त, 2024
spot_img

Bihar News| बिहार के नगर और ग्राम पंचायतों में खुलेंगे Sports Club, President, Secretary और Members के होंगे Elections, साथ में खेल मैदान

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM

बिहार में होगा अब खेल आंदोलन। यह ऐतिहासिक फैसला बिहार के खेल के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिखेगा। बिहार के युवाओं में खेल के प्रति नया जोश भरने वाला यह साकारात्मक उत्साह उन्हें इधर-उधर समय बर्बाद करने की जगह खेल में अपनी प्रतिभा साबित करने, खेल को कैरिअर देने में नया आकार प्रदान करेगा।

spot_img
Advertisement
Advertisement

Bihar News| बिहार के नगर और ग्राम पंचायतों में खुलेंगे Sports Club। President, Secretary और Members के होंगे Elections। साथ में हर जगह होगा खेल (Sports Club will open in all Panchayats of Bihar) मैदान। जहां, बिहार के सभी 8500 नगर एवं ग्राम पंचायतों में  खेल क्लब खुलेगा।

Bihar News| अलग से खेल विभाग का गठन

इसके लिए अलग से खेल विभाग का गठन किया गया है, जो हर नगर पंचायत (Sports Club will open in all Panchayats of Bihar) और हर ग्राम पंचायत में खेल क्लबों के गठन के साथ, खेल क्लबों में अध्यक्ष, सचिव और अन्य सदस्यों का चुनाव करेगा। साथ ही, खेल क्लबों का रजिस्ट्रेशन भी कराया जाएगा। खेल क्लबों का संबंध बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से होगा। प्राधिकरण के सुपरविजन के निर्देशन में ही क्लब कार्य करेगा।

Bihar News| प्रतिवर्ष समुचित राशि खेल विभाग से मंजूरी के बाद

गठित किए गए खेल क्लबों की गतिविधियों और कार्य की विस्तृत प्रक्रिया का निर्धारण बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की कार्यकारिणी की ओर से किया जाएगा। राज्य के सभी नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों में गठित खेल क्लब को प्रतिवर्ष समुचित राशि खेल विभाग से मंजूरी के बाद बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से प्रदान की जाएगी। राज्य के सभी खेल क्लब में समरूपता होगी। हर नगर पंचायत और ग्राम पंचायत में एक खेल का मैदान चिह्नित किया जाएगा। मैदान नहीं होने की स्थिति में खेल विभाग की ओर से भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के घनश्यामपुर को मिले नए CO, दरभंगा से कौन गए Madhubani, Bihar के – इन 46 जगहों के CO बदले, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar News| यह ऐतिहासिक फैसला बिहार के खेल के इतिहास में

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के (Sports Club will open in all Panchayats of Bihar) महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने बताया कि ग्रामीण स्तर तक युवाओं के लिए विविध खेल विधाओं में प्रतियोगिता तथा प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था के लिए राज्य के हर नगर और ग्राम पंचायत में सभी संसाधनों से युक्त खेल क्लब खोलने का प्रस्ताव सरकार के सामने खेल प्राधिकरण और खेल विभाग की ओर से रखा गया था। अब सरकार की मंजूरी मिल गयी है। यह ऐतिहासिक फैसला बिहार के खेल के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय लिखेगा।

Bihar News| पंचायत स्तर पर खुलने वाला खेल क्लब बिहार के गांव-गांव

पंचायत स्तर पर खुलने वाला खेल क्लब बिहार के गांव-गांव तक खेल आंदोलन को पहुंचाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे ना सिर्फ बिहार के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह जागेगा। बल्कि इधर उधर समय बर्बाद करने की जगह खेल में अपनी प्रतिभा साबित कर खेल को कैरिअर के रूप में अपनाने की प्रेरणा भी मिलेगी।

Bihar News| खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव पंकज कुमार राज ने बताया कि सभी खेल क्लब बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से संबद्ध होंगे। उनके रखरखाव और संचालन के लिए खेल प्राधिकरण की ओर से नियुक्त समिति की अनुशंसा पर उन्हें अर्थिक अनुदान भी मिलेगा। हर क्लब के पास खेल का मैदान होगा। जिनके पास मैदान नहीं होगा उनके लिए सरकार जमीन अधिगृहित कर खेल मैदान की व्यवस्था करेगी। सरकार का यह फैसला खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को पुष्ट करता है।

जरूर पढ़ें

दरभंगा में 2 दिनों से लापता शशि की मिली लाश, पत्नी बोली हत्या हुई है@ये चप्पल और परवल@तहकीकात

दरभंगा जिले के बिरौल के गौरा गांव में लापता युवक का शव मिलने से...

Darbhanga में ताबड़तोड़, अधिवक्ता के बाद 3 ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी

दरभंगा में ताबड़तोड़ चोरी की वारदातें हो रहीं हैं। रैयाम थाने के कमलपुर निवासी...

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन! अस्पताल में भर्ती थे, 2200 करोड़ केस की...

Madhubani में ‘जहर’…मां के सामने तड़पती रहीं बेटिंयां…सांप के डसने से दो बहनों की मौत

मधुबनी में दर्दनाक हादसा: सांप के डसने से दो बहनों की मौत। एक ही...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें