Bihar Weather Alert Today | Rain in Bihar Districts | IMD Yellow Alert | Bihar Heatwave Update। पटना, देशज टाइम्स – मंगलवार को बिहार के 24 जिलों में वर्षा और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात हो सकते हैं। वहीं, दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।@देशज टाइम्स रिपोर्ट।
किन जिलों में येलो अलर्ट जारी है?
इन 14 जिलों में आज बारिश, वज्रपात और आंधी की संभावना है। इसमें, दरभंगा, मधुबनी समेत पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, भागलपुर और बांका शामिल हैं। तेज हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है।
24 जिलों में बारिश की संभावना, बाकी जगह शुष्क मौसम
हल्की बारिश की संभावना इन जिलों में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, जमुई, मुंगेर, खगड़िया आदि शामिल है। पटना सहित दक्षिण बिहार में बारिश की संभावना नहीं है। उत्तर बिहार के कुछ जिलों में लगातार वर्षा संभव है।
तापमान में बढ़ोतरी, हीटवेव की चेतावनी
अगले 5 दिनों तक तापमान में 2-3°C तक वृद्धि हो सकती है। बक्सर में सबसे अधिक तापमान: 37.4°C। पटना में अधिकतम तापमान: 34.9°C (0.5 डिग्री की गिरावट), बांका में सबसे कम अधिकतम तापमान: 26.4°C, कई जिलों में हीट वेव (Heatwave in Bihar) की स्थिति बन सकती है।
कहां-कितनी हुई बारिश? (Rainfall Statistics in Bihar)
किशनगंज – 136.2 मिमी, गया – 67.8 मिमी, कटिहार – 55 मिमी, खगड़िया – 52.8 मिमी, पूर्णिया – 39.8 मिमी, सुपौल – 18.6 मिमी, मधेपुरा – 16.6 मिमी, भागलपुर – 10.2 मिमी।
नोट: वर्षा के बावजूद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है।
मौसम विभाग की सलाह
तेज आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें। खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग बिजली गिरने से सतर्क रहें।अगले कुछ दिनों में लू (Heatwave) से बचाव के उपाय अपनाएं।