back to top
13 जुलाई, 2024
spot_img

ड्यूटी के बीच महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, सस्पेंस बरकरार – वजह ड्यूटी का प्रेशर या… ?

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes.Com...आपका चहेता DeshajTimes.Com... इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का। 20 जुलाई, 2018 — 20 जुलाई, 2025 ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित @7 साल । DeshajTimes.Com यह संस्कार है। इसमें हवा की ताकत है। सूरज सी गर्मी। चांद सी खूबसूरती तो चांदनी सी शीतलता भी। यह आग भी है। धधकता शोला भी। तपिश से किसी को झुलसा देने की हिम्मत। झुककर उसकी उपलब्धि पर इतराने की दिलकश अदा भी। आप बनें भागीदार DeshajTimes.Com के 7 साल...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.Com
spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना, देशज टाइम्स — राजधानी पटना से एक दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पटना पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल सोनी कुमारी की गुरुवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक और सनसनी फैल गई है।

ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

खगड़िया जिले की रहने वाली सोनी कुमारी पटना में पुलिस लाइन में तैनात थीं। गुरुवार की रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में कठिनाई महसूस हुई। स्थिति गंभीर होते देख उन्हें तत्काल तारा हॉस्पिटल (Tara Hospital Patna) में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान हुई मौत, हार्ट अटैक की आशंका

डॉक्टरों ने जान बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल प्रशासन द्वारा अब तक मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन शुरुआती आशंका Heart Attack (हृदयाघात) की जताई जा रही है। अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar में दौड़ेंगी Bullet Train, 350 km/h की Bullet Train में चढ़िए PATNA से और 4 घंटे में DELHI– 2 घंटे में KOLKATA पहुंचिए ! देखिए पूरा रूट और स्टॉपेज डिटेल्स

पुलिस महकमे में हड़कंप, जांच में जुटी अधिकारी

जैसे ही घटना की खबर फैली, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। पूरे विभाग में शोक का माहौल है। परिजनों को सूचित किया गया है, और उनके पटना पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

कांस्टेबल सोनी कुमारी की मौत से जुड़े प्रमुख बिंदु

मृतका: सोनी कुमारी, मूल निवासी खगड़िया,पोस्टिंग: पटना पुलिस लाइन,घटना: ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ना, इलाज स्थल: तारा हॉस्पिटल, पटना, मौत का संभावित कारण: हृदयाघात (Heart Attack) (अधिकारीक पुष्टि बाकी),स्थिति: पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा,

पुलिस परिवार में शोक की लहर

सोनी कुमारी की अचानक मृत्यु ने विभाग के साथ-साथ आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। ड्यूटी के दौरान इस तरह की घटना ने सुरक्षा कर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के दो दर्जन से अधिक BLO के वेतन पर रोक, जानिए बड़ी वजह

सतीश झा, दरभंगा | मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के तहत चल रहे...

बकरी चराने गई थी किशोरी, आम के बगान में हुआ कुछ ऐसा कि जाले में मच गया कोहराम

जाले (दरभंगा), देशज टाइम्स| DeshajTimes| दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के एक गांव में...

डॉक्टर से दिखलाकर लौट रही थी महिला, रास्ते में मिक्सर मशीन ट्रक से कुचलकर मौत, 3 जख्मी-Bakarganj में दिल दहला देने वाला हादसा!

दरभंगा/प्रभास रंजन, देशज टाइम्स। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज पाली राम चौक के पास...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें