spot_img

Bihar Politics: तेजप्रताप यादव का सियासी धमाका, निशांत को बताया ‘जीरो बटा सन्नाटा’, सम्राट चौधरी को दिया CM पद का ऑफर!

spot_img
- Advertisement -

तेजप्रताप यादव: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने एक बार फिर अपने बयानों से बिहार की सियासी गरमाहट बढ़ा दी है। उन्होंने बंगाल चुनाव से लेकर अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार तक पर बेबाकी से राय रखी है। उनके तीखे बोलों ने बिहार की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।

- Advertisement -

निशांत कुमार पर तीखा तंज और तेजस्वी को नसीहत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर तेजप्रताप यादव ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि निशांत अभी राजनीति में नए हैं और उनका अनुभव ‘जीरो बटा सन्नाटा’ है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि समय के साथ वे भी सीख जाएंगे। वहीं, तेजस्वी यादव द्वारा बिहार को ‘गरीब राज्य’ कहे जाने पर तेजप्रताप ने असहमति जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार हमारा घर है और यहां के लोगों का दिल बड़ा है। बाहर जाकर इसकी बुराई करना ठीक नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी अब परिपक्व हैं और अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

सम्राट चौधरी को समर्थन, बंगाल चुनाव पर बयान

तेजप्रताप यादव ने बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनते हैं, तो वह उनका समर्थन करेंगे। इस बयान ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। बंगाल चुनाव पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी अभी जमीनी स्तर पर काम कर रही है और इस बार चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जो भी दल देश की सीमा सुरक्षा और जनता के हित में काम करेगा, उनका समर्थन किया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: बिहार बनेगा फिशरीज हब, पटना में Fisheries Hub, अब हैदराबाद की जरूरत नहीं, खुलेगा राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय

शराबबंदी और सामाजिक मुद्दों पर सवाल

बिहार में शराबबंदी को लेकर भी तेजप्रताप ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिबंध के बावजूद शराब आसानी से मिल रही है। इसके अलावा, उन्होंने पटना की बदलती सामाजिक स्थिति पर भी टिप्पणी की, जिससे एक नई बहस शुरू हो गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। तेजप्रताप यादव के इन बयानों के बाद बिहार में सियासी पारा फिर चढ़ गया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी Drug Bust, 138 नशीली टैबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा एक्शन

Drug Bust: दरभंगा पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ छेड़े अभियान में बड़ी सफलता...

Jamui News: जमुई Heatwave अलर्ट पर, महकमा का चौतरफा लड़ाई की तैयारी, पढ़िए भीषण गर्मी से कैसे निपटगा प्रशासन

Heatwave Jamui: जमुई में भीषण गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में DDC Inspection, सबौर प्रखंड में चला समीक्षा का दौर, दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

DDC Inspection: भागलपुर के सबौर प्रखंड में विकास कार्यों की नब्ज टटोलने खुद उप...