back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

बुलेट प्रूफ गाड़ी के साथ तेजस्वी यादव को मिली Z प्लस सिक्योरिटी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार के उपमुख्यमंत्री बनते ही तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके साथ ही तेजस्वी के काफिले में शामिल वाहन भी बदल दिए गए हैं। अब तेजस्वी यादव बुलेट प्रूफ गाड़ी से चलेंगे। इससे पहले उन्हें वाई प्लस की सुरक्षा प्रदान की गई थी।

जानकारी के अनुसार, महागठबंधन की सरकार बनते ही नेता प्रतिपक्ष से तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) अब सरकार में उपमुख्‍यमंत्री बन गए हैं। इसके साथ ही गृह विभाग ने तेजस्वी यादव की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। तेजस्‍वी यादव को जेड प्लस की सुरक्षा दी गई है। उन्‍हें बुलेट प्रूफ गाड़ी भी दी गई है। इसके पहले उन्‍हें वाई प्लस की सुरक्षा मिली हुई थी।

दरअसल, बुधवार को तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ राज्यपाल फागू चौहान (Fagu Chauhan) ने दिलवाई थी। इसके साथ ही अब तेजस्वी यादव की सुरक्षा में गृह विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है। अभी तक राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आदि को जेड प्लस की सुरक्षा मिली है. अब इस लिस्ट में तेजस्वी यादव भी आ गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

जेड प्लस सुरक्षा एसपीजी के बाद दूसरी सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। बिहार में महागठबंधन की सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने के बाद गृह विभाग की अनुशंसा के बाद तेजस्वी यादव की सुरक्षा बढ़ाई गयी है।

अभी तक राज्यपाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई थी। इस लिस्ट में अब तेजस्वी यादव भी आ गए हैं। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष के समय तेजस्वी यादव को वाई प्लस की सुरक्षा मिली हुई थी।

कुछ महीने पहले अग्निपथ योजना को लेकर उपद्रवियों के निशाने पर बीजेपी के नेताओं का घर और कार्यालय था। ऐसे में इस गंभीर मानते हुए गृह विभाग ने आदेश जारी किया था। इनमें तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, डॉ. संजय जायसवाल, संजय सरावगी, संजीव चौरसिया, हरिभूषण ठाकुर बचौल, दिलीप जायसवाल समेत बारह नेताओं को यह सुरक्षा मिली थी।

जरूर पढ़ें

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...

Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

पटना। पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) अब केवल जानवरों को देखने...

Darbhanga में RAF की ‘चेतावनी ‘ दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, अल्फा 114 ए टीम ने लिया पंडालों...

दरभंगा | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के...

Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई ‘बुलेट’

जाले, दरभंगा | जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें