spot_img

Bihar Politics: लालू और तेजस्वी दिल्ली रवाना, बेटे के जन्मदिन पर होगा महा विपक्ष जुटान, सियासी भोज, जाते – जाते कह दी बड़ी बात, पढ़िए – मुझको हंसी आती है!

spot_img
- Advertisement -

तेजस्वी यादव: परिवार के साथ दिल्ली के लिए निकले तो थे बेटे ईराज का पहला जन्मदिन मनाने, लेकिन पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब होते ही सियासी तेवर फिर सामने आ गए। बिहार में नीतीश सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ते तेजस्वी यादव ने इस बार भी महिला सशक्तिकरण और खजाने की खाली तिजोरी पर जमकर हमला बोला।राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, कुछ देर पहले पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे तेजस्वी के बेटे ईराज के पहले जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। लालू प्रसाद के पोते का जन्मदिन उनकी बेटी रागिनी देवी के गाजियाबाद स्थित आवास पर मनाया जा रहा है। इस पारिवारिक अवसर पर लालू परिवार के सभी सदस्य एक साथ होंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Crime Control: CM सम्राट चौधरी का एलान - ए- जंग, व्यापारियों की सुरक्षा बड़ी प्राथमिकता, अपराधियों को अल्टीमेटम, बोले- 24 घंटे में मिलेगा जवाब

बिहार सरकार पर तेजस्वी यादव का हमला

दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने सीधे तौर पर बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार का खजाना खाली है और चुनावों के दौरान महिलाओं से किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार की मौजूदा सरकार यहां के लोगों को धोखा दे रही है और केवल जुमलेबाजी करती है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

Bihar Politics: लालू और तेजस्वी दिल्ली रवाना, बेटे के जन्मदिन पर होगा महा विपक्ष जुटान, सियासी भोज, जाते - जाते कह दी बड़ी बात, पढ़िए - मुझको हंसी आती है!

- Advertisement -

विपक्ष के नेता ने आगे कहा कि सरकार जो भी वादे करती है, उसे पूरा नहीं करती है। राज्य में एनडीए की बिहार सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध अपने चरम पर है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जनता को न्याय दिलाने और जनहित के ज्वलंत सवालों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Khesari Lal Yadav BJP Meeting: क्या आरजेडी छोड़ बीजेपी में जाएंगे खेसारी? बिहार में गरमाई सियासत

सम्राट चौधरी के बयान पर तेजस्वी का पलटवार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘हरे गमछे वाले को गिरफ्तार करने’ के बयान पर भी तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “इस तरीके का बयान देना उनकी सोच पर हंसी आती है। ये लोग देश और बिहार के लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं।

Bihar Politics: लालू और तेजस्वी दिल्ली रवाना, बेटे के जन्मदिन पर होगा महा विपक्ष जुटान, सियासी भोज, जाते - जाते कह दी बड़ी बात, पढ़िए - मुझको हंसी आती है!

इनके बयान से स्पष्ट हो गया है कि इनके मन में कितनी नफरत है, जो चलने वाली नहीं है।” आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।इस प्रकार, अपने पारिवारिक कार्यक्रम के लिए दिल्ली जाते हुए भी तेजस्वी यादव बिहार की राजनीति में अपनी सक्रियता बनाए रखे। वही इस कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारी की गई है। पार्टी के सभी विधायक, विधान पार्षद, लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। लंबे समय बाद राजद की ओर से इतने बड़े स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

लखीसराय रेलवे स्टेशन: मंत्री विजय सिन्हा ने खोली रेलवे की पोल, दी सख्त चेतावनी!

लखीसराय रेलवे स्टेशन: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा अचानक लखीसराय रेलवे स्टेशन...

Darbhanga News: जाले में अब अपराधगर्दों की खैर नहीं! लगेंगे 40 जगहों पर CCTV, अपराध की निगरानी, लोग बोले- अब चैन से सोएंगे

सीसीटीवी कैमरा: जाले नगर परिषद में अब चोरों की खैर नहीं! इलाके में बढ़ती...