spot_img

“डिप्टी PM बनाना तो बेइज्जती होगी!” नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का बड़ा वाला बयान

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में गरमाहट, केंद्रीय कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच नीतीश कुमार के कद पर छिड़ी बहस। राजद नेता मुकेश रोशन और जदयू विधायक पंकज मिश्रा की मांग पर तेजस्वी यादव ने दिया चौंकाने वाला बयान।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Politics: बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उन्हें देश का उप प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग उठने के बाद अब इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम नहीं, बल्कि उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाहिए।

- Advertisement -

दरअसल, नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाने की मांग सबसे पहले राजद और फिर जदयू की ओर से उठी थी। इसके बाद अब तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट किया है। तेजस्वी यादव ने तो यहां तक कह दिया है कि नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाना उनकी बेइज्जती होगी।

- Advertisement -

तेजस्वी के बयान से गरमाई बिहार की सियासत

पटना में पत्रकारों ने जब तेजस्वी यादव से नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग पर सवाल किया, तब उन्होंने बेबाक जवाब दिया। तेजस्वी यादव ने साफ कहा,

“वो तो प्रधानमंत्री के लायक हैं। जिसने उप प्रधानमंत्री बोला है वो तो निचली बात है। उनकी तो बेइज्जती करेंगे उप प्रधानमंत्री बनाकर। वो प्रधानमंत्री के योग्य हैं।”

- Advertisement -

तेजस्वी यादव का यह बयान बिहार की राजनीति में एक नई बहस छेड़ गया है, क्योंकि अब तक नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाने की मांग हो रही थी, लेकिन तेजस्वी ने उन्हें सीधे प्रधानमंत्री पद के योग्य बताया है।

यह भी पढ़ें:  'CM सम्राट चौधरी के इशारे पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर', तेजस्वी का सनसनीखेज दावा!

उपमुख्यमंत्री पद की मांग किसने उठाई?

केंद्रीय कैबिनेट के संभावित विस्तार को लेकर अटकलों के बीच, सबसे पहले राजद के नेता मुकेश रोशन ने नीतीश कुमार को लेकर यह बहस शुरू की थी। मुकेश रोशन ने मांग की थी कि,

“नीतीश कुमार को ना सिर्फ केंद्र की राजनीति में भेजना चाहिए बल्कि उन्हें देश का उप प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए।”

राजद का तर्क था कि अगर बिहार का कोई नेता इस पद पर बैठता है, तो यह राज्य के लिए गौरव की बात होगी। इसके बाद, एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक पंकज मिश्रा ने भी नीतीश कुमार को डिप्टी पीएम बनाने की मांग दोहराई। पंकज मिश्रा ने यह भी दावा किया कि बिहार के लोग भी यही चाहते हैं। जदयू विधायक ने कहा,

“ऐसा सुनने में आ रहा है कि मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। नीतीश कुमार तो मंत्री केंद्र में रह चुके हैं। इसलिए डिप्टी पीएम बनाया जाए। वही उचित सम्मान होगा।”

केंद्रीय कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच नीतीश कुमार का नाम उछलने के बाद इस मुद्दे पर राजनीति लगातार गरमा रही है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में उद्योगों को मिलेगी रफ्तार! सरकार का 25 हजार करोड़ का मेगा प्लान, जानें आपको क्या मिलेगा फायदा

नीतीश कुमार का मौजूदा राजनीतिक कद

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल, 2026 को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 10 अप्रैल को वह राज्यसभा के लिए चुने गए थे। नीतीश कुमार ने खुद राज्यसभा जाने की इच्छा व्यक्त की थी। इस वक्त वह राज्यसभा सांसद हैं और जदयू की कमान उन्हीं के हाथ में है। उनके बेटे निशांत कुमार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और एमएलसी हैं। नीतीश कुमार के भविष्य को लेकर चल रही यह बहस बिहार की सियासत में लगातार गरमाहट बनाए हुए है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ऐतिहासिक फैसला! अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, खगड़िया में 2500 करोड़ से बिछेंगी नई बिजली लाइनें, लगेंगे सबस्टेशन

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 2,500 करोड़ रुपये की बिजली योजना को मंजूरी दी है। इससे 8 जिलों के 50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को#BiharNews,#BiharCabinet,#SamratChoudhary

बिहारवालों की चमकी किस्मत! बनेंगे 12 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, 1 लाख करोड़ से बदल जाएगी जिंदगी | CM Samrat की मौजूदगी में HUDCO...

Bihar Urban Development: बिहार में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास के लिए HUDCO के साथ एक लाख करोड़ रुपए के दीर्घकालिक वित्तपोषण का ऐतिहासिक MoU हुआ है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी#BiharUrbanDevelopment,#SamratChoudhary,#HUDCO

‘यह एनकाउंटर नहीं हत्या है!’ चिराग पासवान मिले भरत तिवारी की मां से, कहा – परिवार को न्याय दिलाऊंगा, वादा है!

Bihar Police Encounter: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरा में कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने इसे 'निर्मम हत्या' करार दिया और दोषियों को#BiharPolice,#ChiragPaswan,#BharatTiwari

Darbhanga में पिता को मुखाग्नि देकर सीधे थाने पहुंचा बेटा! बोला- ‘समय पर मदद मिलती तो पापा…’, पढ़िए

Darbhanga Accident: दरभंगा में पिता की सड़क हादसे में मौत के बाद बेटे ने अंतिम संस्कार के वस्त्रों में ही थाने पहुंचकर न्याय की मांग की। परिवार ने कंटेनर चालक पर कार्रवाई और डायल-1#DarbhangaAccident,#BiharNews,#RoadSafety