spot_img

Bihar Election का कांव-कांव | Tejaswi V/S Modi, मुकेश सहनी का ‘परिवार, सीएम नीतीश के बेटे Nishant Put On Hold

spot_img
- Advertisement -

बिहार चुनाव 2025: मां पर विवाद से गरमाई सियासत – तेजस्वी ने पीएम मोदी को दिया करारा जवाब। मुकेश सहनी का बड़ा एलान – इस बार मेरे परिवार के लोग भी उतरेंगे चुनावी मैदान में! निशांत कुमार पर लगा ब्रेक! नीतीश के बेटे की राजनीति में एंट्री फिलहाल टली।@चुनावी कांव-कांव डेस्क, देशज टाइम्स पॉलिटिकल ब्यूरो।

- Advertisement -

तेजस्वी बनाम मोदी: बिहार की सियासत में ‘मां’ पर मचा घमासान, दोनों ओर से वार-पलटवार। बिहार चुनाव में परिवारवाद हावी? सहनी- मांझी- लालू परिवार से लेकर नीतीश तक सब पर सवाल। तेजस्वी का पलटवार: भाजपा ने मेरी मां-बहन को गालियां दीं, तब चुप थे मोदी! बिहार चुनाव 2025 का नया समीकरण – सहनी की जातीय ताकत और महागठबंधन की नई चालें@चुनावी कांव-कांव डेस्क, देशज टाइम्स पॉलिटिकल ब्यूरो।

- Advertisement -

Bihar Election 2025: तेजस्वी V/S मोदी विवाद, मुकेश सहनी का परिवार, नीतीश के बेटे निशांत पर लगा ब्रेक

चुनावी कांव-कांव डेस्क, देशज टाइम्स पॉलिटिकल ब्यूरो। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीति में परिवारवाद बनाम मुद्दों की जंग तेज हो गई है। तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार कर रहे हैं, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने अपने परिवार को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है, वहीं सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री की अटकलों पर जदयू ने विराम लगा दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Crime News: दानापुर में दिनदहाड़े लाखों की ज्वेलरी लूटी, फायरिंग कर भागे बदमाश, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर पलटवार

वोटर अधिकार यात्रा के बाद से तेजस्वी यादव लगातार बीजेपी और पीएम मोदी पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि “माँ माँ होती है, चाहे किसी की भी हो।” मोदी जी को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने खुद अतीत में सोनिया गांधी, नीतीश कुमार और विपक्षी नेताओं पर अभद्र टिप्पणी की थी। तेजस्वी ने पूछा कि जब बीजेपी विधायकों ने सदन में गाली-गलौज की थी, तब प्रधानमंत्री चुप क्यों थे?

मुकेश सहनी का बड़ा दांव – परिवार भी उतरेगा चुनाव में

वीआईपी पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि इस बार वह खुद विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और उनके परिवार के लोग भी मैदान में रहेंगे।

इस बार सहनी परिवार भी चुनावी मैदान में दिखेगा

सहनी का दावा है कि निषाद समाज की 13 उपजातियां (करीब 8-9% वोटर) बिहार में कई सीटों पर निर्णायक हैं। उन्होंने जीतन राम मांझी का उदाहरण देते हुए कहा कि परिवार को राजनीति में लाना कोई नई बात नहीं है। सहनी ने संकेत दिया कि सीटों का फैसला जल्द होगा लेकिन “इस बार सहनी परिवार भी चुनावी मैदान में दिखेगा।”

नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर साफ संकेत

बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं थीं कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में उतर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Infrastructure Development: बख्तियारपुर -मोकामा लिंक रोड से कनेक्टिविटी का नया अध्याय, बिहार के विकास को मिलेगी नई गति, जाम से मिलेगी मुक्ति

लेकिन जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने साफ कर दिया कि निशांत राजनीति में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। पटना में पोस्टरबाजी और नेताओं के बयानों से जो अटकलें लगी थीं, उन पर अब रोक लग गई है।

यह भी पढ़ें:  Mokama Gangwar: अनंत सिंह के भतीजों को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, राजवीर-करमवीर को मिली अग्रिम जमानत

बिहार चुनाव 2025 क्यों अहम?

इस बार परिवारवाद बनाम मुद्दों की राजनीति बड़ी बहस बनने जा रही है। तेजस्वी यादव बीजेपी और पीएम मोदी पर सीधा हमला बोल रहे हैं। मुकेश सहनी अति पिछड़ा समाज को एकजुट कर अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। नीतीश कुमार खुद मोर्चे पर रहेंगे और जदयू ने साफ कर दिया है कि उनका ही नेतृत्व स्वीकार्य है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपातकाल में Smartphone Charging: जब चार्जर न हो पास, तो ऐसे करें अपने फोन को चार्ज

Smartphone Charging: स्मार्टफोन की बैटरी खत्म होने पर अगर चार्जर पास न हो, तो...

पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत: कॉनोली कूपर बने संकटमोचक

Punjab Kings: क्रिकेट प्रेमियों, रोमांच और उतार-चढ़ाव से भरे एक मुकाबले में पंजाब किंग्स...

BSNL का ₹197 वाला Prepaid Plan, क्या Jio-Airtel के लिए बढ़ाएगा चुनौती?

Prepaid Plan: देश के पुराने और विश्वसनीय टेलीकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल ने एक बार फिर...

IPL 2026 में Shreyas Iyer को लगी गंभीर चोट: क्या खत्म हो जाएगा सफर?

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 का रोमांच चरम पर था, जब पंजाब किंग्स और गुजरात...