back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 19, 2026
spot_img

बिहार में टीईटी पर सरकार का यू-टर्न, जारी रहेगी टीईटी परीक्षा, मंत्री Vijay Chaudhary ने कहा, कंफ्यूजन मत रखें

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में शिक्षक बहाली (Teacher Appointment) के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) जारी रहेगी। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी (Education Minister Vijay Chaudhary) ने इस बाबत अपने बयान से कंफ्यूजन दूर कर दिया है।

- Advertisement -

शिक्षा मंत्री के अनुसार शिक्षा विभाग (Department of Education, Bihar) के फैसले को समझने में लोगों को गलती हुई। केवल सातवें चरण की शिक्षक बहाली (Seventh Phase Teachers Appointment) को जल्द पूरा करने के लिए टीईटी का आयोजन नहीं किया जा रहा है।

- Advertisement -

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को यहां कहा कि राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है लेकिन हकीकत यह है कि टीईटी को अभी बंद नहीं किया गया है। बिहार में टीईटी की परीक्षा पहले की तरह होती रहेगी। शिक्षा विभाग के फैसले को समझने में गलती हुई है। एस्टेट की परीक्षा स्थायी रूप से नहीं कराने की बात गलत है। यह सिर्फ कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  AI Conference Delhi: वैश्विक मंच पर भारत की AI शक्ति का प्रदर्शन, अबू धाबी क्राउन प्रिंस और UN महासचिव भी पहुंचे

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Chaudhary) ने बुधवार को कहा कि इस संबंध में विभाग में एक निर्णय हुआ था जिसकी रिपोर्टिंग गलत हुई है और लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई है। राज्य सरकार (State Government) राज्य स्तर पर कराई जाने वाली परीक्षा पर रोक नहीं लगाई है।

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि शिक्षा विभाग के फैसले को समझने में गलती हुई है। सातवें चरण की शिक्षक बहाली को जल्द ही पूरा किया जाएगा। यदि नई टीईटी (TET) परीक्षा ली गई गई तो शिक्षकों की नियुक्ति में देरी होगी, इसलिए यह निर्णय लिया गया है सातवें चरण की बहाली तक टीईटी नहीं होगी। वर्तमान परिस्थिति में इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सातवें चरण की शिक्षक बहाली के लिए टीईटी लेने पर बहाली में विलंब हो जाएगा। इसे देखते हुए केवल सातवें चरण की बहाली तक टीईटी का आयोजन नहीं करने का फैसला किया गया है। प्रावधान के अनुसार शिक्षक बहाली के लिए सीटीईटी (CTET) और टीईटी (TET) में से किसी परीक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है। अभी की रिक्तियों को देखें तो पहले हुईं दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं संतोषजनक संख्या में उपलब्ध हैं।

चौधरी ने कहा कि यदि नई टीईटी परीक्षा लिया गया तब शिक्षकों की नियुक्ति में देरी होगी। इसलिए ऐसा निर्णय लिया गया है। सातवें चरण की बहाली तक टीईटी नहीं होगी। नियुक्तियां लंबित ना हो इसलिए यह फैसला लिया गया है। वर्तमान परिस्थिति में इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: कब मिलेगी दिन की गर्मी और रात की ठंड से मुक्ति, जानें IMD का अपडेट

शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि पूर्व के परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्र भी अगले चरण की नियुक्ति प्रक्रिया अविलंब प्रारंभ करने की मांग कर रहे हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिये यह निर्णय लिया गया है कि अगले चरण की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने के बाद जितनी सीटें रिक्त रहेगी, उन सीटों के आधार पर राज्य सरकार परीक्षा आयोजित करेगी। शिक्षा मंत्री ने साफ किया है कि भविष्य में फिर से राज्य सरकार परीक्षा आयोजित करेगी। भविष्य में बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा पर रोक की कोई बात नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Wedding: पटना के रूपस गांव में रचाई विदेशी बेटी ने हिंदुस्तानी शादी, जश्न में डूबा पूरा इलाका

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने मंगलवार को प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश को पत्र लिखकर कहा था कि राज्य सरकार अब बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) नहीं लेगी। केंद्र सरकार हर साल केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) लेती है। इसलिए अलग से टीईटी लेने की आवश्यकता नहीं है। अब इस फैसले के एक दिन बाद ही शिक्षा विभाग ने यू-टर्न लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत की बढ़ती Cash Economy: क्यों रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची Currency in Circulation?

Currency in Circulation: क्या भारत की जनता एक बार फिर कर के डर से...

Artificial Intelligence: PM मोदी का ‘मानव’ मंत्र, जानिए क्यों है ये AI का भविष्य

भारत एक ऐसे दौर से गुजर रहा है जहाँ तकनीकी प्रगति की रफ्तार अभूतपूर्व...

Jai Hanuman: क्या ‘बाहुबली’ के भल्लालदेव करेंगे प्रशांत वर्मा की फिल्म में धमाकेदार एंट्री?

Jai Hanuman: साउथ सिनेमा से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे देश में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें