back to top
16 जून, 2024
spot_img

टूट गई हड़ताल-बची रही आस…’डर/दबाव का असर’, प्रशासन Vs कर्मचारी लड़ाई में सरकार की जीत! राजस्व कर्मी लौटे काम पर

spot_img
Advertisement
Advertisement

टूट गई हड़ताल-बची रही आस…’डर/दबाव का असर’, प्रशासन Vs कर्मचारी लड़ाई में सरकार की जीत! राजस्व कर्मी लौटे काम पर | सरकार की सख्ती काम आई!

Bihar के राजस्व कर्मियों के लिए Last Chance- Deadline | सरकार की दो टूक –– हड़ताल नहीं छोड़ी तो नौकरी और वेतन दोनों जाएंगे, 8 प्वाइंट में जानिए क्या हैं सख्त निर्देश

बिहार में खत्म हुई राजस्व कर्मियों की लंबी हड़ताल। समय से पहले टूटी हड़ताल! बिहार के राजस्व कर्मियों ने ‘नो वर्क नो पे’ के असर-डर से तोड़ दी जिद। टूट गई हड़ताल।@पटना, देशज टाइम्स।

बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल समाप्त, सरकार की चेतावनी के बाद लिया फैसला

चार हजार कर्मचारियों की हड़ताल 7 मई से थी जारी, विभाग ने 30 मई तक लौटने का दिया था अंतिम मौका। बिहार में प्रशासन Vs कर्मचारी लड़ाई में सरकार की जीत! राजस्व कर्मी माने। हड़ताल छोड़ ड्यूटी पर लौटे कर्मी! सरकार की चेतावनी ने दिखाया असर। कैलेंडर में तीस तारीख से पहले ही हड़ताल खत्म! बिहार में लौटी दफ्तरों की रफ्तार।

यह भी पढ़ें:  बिहार के स्कूलों की हर इंच जमीन का होगा हिसाब, 3400 स्कूलों की होगी जांच, अवैध कब्जे पर चलेगा बुलडोजर! जमीन की होगी मापी, अब कोई नहीं कब्जा कर पाएगा स्कूल की ज़मीन!

राज्य के करीब चार हजार कर्मचारी, जो

पटना, देशज टाइम्सबिहार राज्य के राजस्व कर्मियों की लगभग तीन सप्ताह से चल रही हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। राज्य के करीब चार हजार कर्मचारी, जो राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधीन कार्यरत हैं, अब सरकारी कामकाज पर लौटने को तैयार हो गए हैं।

समय से पहले खत्म हुई हड़ताल

जानकारी के अनुसार, विभाग ने कर्मचारियों को 30 मई, शुक्रवार शाम 5 बजे तक कार्य पर लौटने का अल्टीमेटम दिया था। तय समय से पहले ही राजस्व कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्ति की जानकारी लिखित रूप में विभाग को दी। विभाग ने आश्वस्त किया है कि समय पर लौटने वाले कर्मियों को हड़ताल अवधि के लिए उपार्जित अवकाश (Earned Leave) दिया जाएगा।

नो वर्क, नो पे” नीति लागू

30 मई के बाद लौटने वाले कर्मियों पर “नो वर्क, नो पे” नीति लागू होगी। इन कर्मियों की सेवा नियमित करने पर अलग से निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  जब पुलिसकर्मी जाएंगें जेल तो अपराधी कहां बचेंगे...राजनीतिक झंडा, फर्जी नेम प्लेट? से IO को मिले सीधे अधिकार तक, हिदायत दे गए Bihar DGP Vinay Kumar@देखिए VIDEO

पहले ही लौट चुके थे कई कर्मचारी

21 मई को सरकार की चेतावनी के बाद कई जिलों के डीएम ने रिपोर्ट दी कि कर्मचारी कार्य पर लौटने लगे हैं। इससे स्पष्ट है कि अधिकांश कर्मी सरकार की सख्ती को गंभीरता से ले रहे थे।

अनुशासनात्मक कार्रवाई का बना दबाव

विभागीय सचिव जय सिंह ने निर्देश दिया था कि हड़ताल पर डटे कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरकारी लैपटॉप समय पर न लौटाने की स्थिति में PDR एक्ट के तहत वसूली प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी जारी किए गए थे।

यह भी पढ़ें:  जब पुलिसकर्मी जाएंगें जेल तो अपराधी कहां बचेंगे...राजनीतिक झंडा, फर्जी नेम प्लेट? से IO को मिले सीधे अधिकार तक, हिदायत दे गए Bihar DGP Vinay Kumar@देखिए VIDEO

डीएम को सूची भेजने के निर्देश

सभी जिलों के जिलाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे उन कर्मियों की सूची भेजें जिन पर कार्रवाई हुई है या हो रही है। इससे विभाग को स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिलेगी और आगे की रणनीति तय की जा सकेगी।

अब कर्मचारियों की मांगों पर होगी चर्चा

हड़ताल खत्म होने के बाद, अब विभाग और संघ के बीच संवाद शुरू होने की संभावना है। कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर चर्चा के बाद आगे की नीति तय की जाएगी।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के Preyansh और Yuvraj को देश का दिल से सलाम, बनें National Karate Championship के पदक विजेता, चमकाया नाम, Bihar को दिलाए दो...

दरभंगा के लालों ने किया कमाल! नेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीते पदक, बिहार हुआ...

“ऑन ड्यूटी था भाई!” –Delhi से आ रही Darbhanga Clone Express से कटकर रेलवे टेक्नीशियन की मौत

नई दिल्ली से बिहार जा रही दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 02570) की चपेट...

Madhubani MP Ashok Yadav के बेटे विभूति की आपसी…लिट्टी और बाउंड्री! – 32 घंटे की तलाश का ‘हाइप्रोफाइल’ अंत, मगर ‘पहेली’ भी!

मधुबनी सांसद के लापता बेटे की सकुशल वापसी! बगीचे में मिले, अब भी चुप...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें