back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

Bihar में मानसूनी राहत से पहले बरपा क़हर! Buxar, Bagaha, Katihar, Bettiah, Bhagalpur में आसमां से बरसीं मौत, बिछ गईं 14 लाशें –12 मरणासन्न@अगले 24घंटे खतरनाक

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार में मौत बनकर गिरा आसमान! ठनका से 14 की मौत, 12 घायल – भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद, पर ठनका ने छीनी 14 ज़िंदगियां – अगले 24 घंटे बेहद ख़तरनाक!गर्मी गई तो बिजली आई मौत बनकर – ठनका गिरने से तबाही, प्रशासन सतर्क!बिहार में मानसून से पहले क़हर! बिहार में 38 जिलों में अलर्ट, अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील@पटना,देशज टाइम्स।

बिहार में आकाशीय बिजली बनी कहर: 24 घंटे में 14 की मौत, 12 झुलसे; मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

मानसून की धमक से पहले ही कहर बनकर टूटा मौसम, प्रशासन अलर्ट पर

पटना, देशज टाइम्स। भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद लिए बैठी बिहार की जनता पर बदलते मौसम की दोहरी मार पड़ी है। एक तरफ जहां मानसून के आगमन की संभावना जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर सोमवार को राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात (Lightning) ने 14 लोगों की जान ले ली और 12 से अधिक लोग झुलस गए

एक नजर में जानें, कहां कौन इलाका है प्रभावित, हुईं हैं मौत

बिंदुविवरण
मौतें14
झुलसे12
प्रभावित जिलेबक्सर, कटिहार, बगहा, बेतिया, भागलपुर, सीतामढ़ी, कैमूर
अलर्टऑरेंज: 10 जिले, येलो: 28 जिले
मानसून प्रवेश24 घंटे में पूर्णिया-किशनगंज से

राज्य के सभी 38 जिलों में बारिश की चेतावनी है। 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 28 जिलों में येलो अलर्ट है। अगले 24 घंटे में पूर्णिया और किशनगंज से बिहार में मानसून के प्रवेश की संभावना है।

वज्रपात से कहर – कहां-कहां हुई मौतें?

सबसे ज्यादा मौतें बक्सर और बगहा में दर्ज की गईं। राज्यभर से दर्दनाक घटनाएं सामने आईं:

बक्सर (4 मौतें) 

गंगा किनारे पीपल पेड़ के नीचे खड़े मिथलेश राम (22), झोला सिंह (60), वीरेंद्र गोंड (45), अंकुश राम (12) की मौके पर मौत। कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

बगहा (2 मौतें, 3 झुलसे)

रामनगर के मेघवाल मठिया गांव में आम के बाग में खेल रहे शमीम अंसारी और अजीम मियां की मौत। तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलसे।

कटिहार (3 मौतें)

फलका और बारसोई प्रखंड में: एक महिला खेत में काम करते वक्त, दूसरी महिला बकरी चराते समय, किशोर मघेली गांव में पहली बारिश में भीगते हुए वज्रपात का शिकार।

बेतिया (1 मौत, 5 घायल)

लौरिया थाना क्षेत्र में धान की रोपनी कर लौट रहे मजदूरों पर बिजली गिरी।

भागलपुर (1 मौत)

नाथनगर में मक्का दौनी कर रहे 13 वर्षीय बालक की मौत।

राजपुर (बक्सर)

देवढ़िया गांव में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर।

नेपाल की बारिश ने बढ़ाया खतरा – नदियां उफान पर

नेपाल के तराई इलाकों में भारी बारिश के कारण सीमावर्ती बिहार में नदी खतरे के निशान पर है। बगहा में भपसा नदी में उफान, हरनाटांड़-दोन मार्ग जलमग्न है। बाइक सवार ग्रामीण नदी में फंसे, बहाव से खतरा है।

क्या करें, क्या न करें? – मौसम विभाग की अपील

बारिश और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़ के नीचे और जल स्रोतों से दूर रहें।ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता, बिजली गिरने से बचाव के उपाय जरूरी है। सरकार ने राहत राशि वितरण की प्रक्रिया शुरू की, आपदा राहत दल तैनात है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें